गढ़शंकर में आयोजित तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम ने फहराया तिरंगा : विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश

by
गढ़शंकर, 16 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के खेल मैदान में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। तहसीलदार तपन भनोट की अगुवाई में आयोजित इस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम गढ़शंकर जश्नप्रीत कौर गिल ने शिरकत की और राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। परेड का मुआयना करने पश्चात सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हैं इलाका निवासियों को  स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान डालने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी, यशपाल भठल , राणा भूपिंदर सिंह आदि विशेष तौर पर शामिल हुए।
समागम दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के विद्यार्थियों द्वारा पेश किए भंगड़े ने सबका मन मोह लिया। इस मौके स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को तथा विशेष शख्सियतों का सम्मान किया गया। समागम दौरान तहसील के सभी विभागों के  अधिकारी साहिबान तथा विभिन्न पार्टियों के राजनीतिक व समाजिक संगठनों लोग तथा भारी संख्या में दर्शक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच संचालन विजय भट्टी द्वारा बाखूबी किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी…. पन्नू का दावा दुनियाभर के यात्रियों में मचा देगा हड़कंप

भारतीय एविएशन सेक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार बम की अफवाहों का सामना कर रहा है. इस बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी...
article-image
पंजाब

खालिस्तान आतंकी गुरविंदर सिंह के फूफा के घर पहुंची NIA : एक घंटे पूछताछ के बाद NIA वापस चली गई

लखीमपुर खीरी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकवादियों का स्थानीय कनेक्शन तलाशने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीमों ने तराई में डेरा जमा रखा...
article-image
पंजाब

102 कारतूस मंदिर की सफाई के दौरान मिले : हड़कंप मचने पर जांच में जुटी पुलिस

फिरोजपुर :  गांव बस्ती झाल वाली में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर की साफ-सफाई के दौरान 102 कारतूस मिलने  के मामलें में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ असलाह एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगी शिमला जिला की सभी 412 ग्राम पंचायतें

एएम नाथ। शिमला : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संशोधित भारतनेट  परियोजना के तहत शिमला जिला के सभी 12 विकास खंडों की 412 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से...
Translate »
error: Content is protected !!