आयुष्मान भारत मुख्य मंत्री सेहत बीमा योजना के ई-हैल्थ कार्ड बनाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान: राहुल चाबा

by

ए.डी.सी ने योजना के लाभार्थियों को ई कार्ड बनवाने का किया आह्वान
कहा, लाभार्थी सरकारी व सूचीबद्ध प्राईवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का करवा सकते हैं कैशलैस इलाज
होशियारपुर, 21 अगस्त:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने कहा कि आयुष्मान भारत मुख्य मंत्री सेहत बीमा योजना के अंतर्गत जिले में लाभार्थियों के ई कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों का हैल्थ ई-कार्ड बनाया जा सके। उन्होंने जिले के सभी लाभार्थियों को ई-कार्ड बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कामन सर्विस सैंटर (सी.एस.सी) व सेवा केंद्रों में लाभार्थी अपना कार्ड बनवा सकते हैं। वे आज आयुष्मान भारत मुख्य मंत्री सेहत बीमा योजना से जुड़े विभागों की प्रगति का जायजा ले रहे थे। उन्होंने इस योजना से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाबद्ध ढंग के साथ कार्ड बनाए जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाया जा सके।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आने वाले समय में गांवों व शहरों में कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि कोई भी लाभार्थी इस सुविधा से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी सरकारी व सूचीबद्ध प्राईवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपए रुपए तक का कैशलैस इलाज का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी योग्य लाभार्थी अपने दस्तावेज ले जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है, जिसके अंतर्गत लाभार्थी अपने आधार कार्ड की कापी व परिवार के सबूत का डाक्यूमेंट ले जाकर अपना ई-कार्ड बनवा सकता है। उन्होनें सभी योग्य लाभार्थियों से अपील करते कहा कि जिन्होंने अभी तक कार्ड नहीं बनवाए, वह अपने कार्ड को बिना किसी देरी से बनवा लें। इस मौके पर डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, जिला मंडी अधिकारी मुकेश, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, ई.टी.ओ. संदीप शर्मा, डी.एम सेवा केंद्र गुरसेवक सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिला 15 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला आरोपी से 15 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने महिला को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेडी एसआई रमनदीप...
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पठानकोट : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पठानकोट में सक्रिय संगठित अपराध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहल्ला भट्टा में घर में घुसकर अज्ञात चोर सेफ तोड़ करीब 8 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए ले उड़े : डीएसपी ने कहा पुलिस के इतना समय तक ना पहुंचने पर कोई कारण बताने की जगह कहा हम चोर ही पकड़ लेंगे

गढ़शंकर।   गढ़शंकर के मोहल्ला भट्टा में घर में घुसकर चोरों ने करीब 8 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए अज्ञात  चोर चोरी कर ले उड़े। पारिवारिक सदस्यों द्वारा सुबह साढ़े...
article-image
पंजाब , समाचार

राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से निकला

नरेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष पड़ से हटाया लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन को लेकर महत्वपूर्ण समाचार है कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का मुख्य चेहरा बने राकेश टिकैत...
Translate »
error: Content is protected !!