आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को उच्च न्यायालय ने दोबारा 14 दिन की हिरासत में भेज दिया

by

हतपुर (ऊना)। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को उच्च न्यायालय ने सोमवार को दोबारा 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। सुरक्षा के बीच आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। अब डॉ. नदीम अख्तर को दो सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
बीते 27 जुलाई को पुलिस ने डॉ. नदीम अख्तर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तब से आरोपी डॉक्टर न्यायिक हिरासत में है। आरोपी ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप है। मामला गरमाने पर आरोपी ने आईडी हैक होने की बात कहते हुए माफी भी मांगी। लेकिन मामला गरमाने के बाद आरोपी ने उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली और पुलिस से मामले की रिपोर्ट पेश करने को कहा। इसके बाद अगली सुनवाई में आरोपी की जमानत याचिका रद्द होने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय नगर परिषद के पूर्व पार्षद विवेक भारद्वाज, मैहतपुर बसदेहड़ा मंडल के अध्यक्ष सुभाष ऐरी नोनू, हिंदू एकता मंच से राहुल ऐरी, चंदन शर्मा, शिवसेना से शिवदत्त वशिष्ठ सहित अनेक अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सनातन संस्कृति एवं हिंदू देवी देवताओं का अपमान किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि इस मामले में अदालत का फैसला सराहनीय है। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में निमयानुसार जांच चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूटर वाला भ्रष्टाचार अब सूटकेस में समा गया : हर्ष महाजन

हिमाचल में वित्तीय कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार ने विकास को किया ठप कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया : हर्ष महाजन आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही कांग्रेस सरकार केंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स का लालच देकर हाईवे पर कार चालकों से लूट लेती थी सबकुछ : पकड़ी गई लुटेरी कश्मीर की हसीना शमा खान

मोहाली : मोहाली के निकट कार चालकों को सेक्स का लालच देकर सुनसान ले जाती और अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ लूटपाट कर लेती थी। मोहाली पुलिस ने इस तरह से करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावन में भक्ति और सेवा का संगम, प्रेस क्लब मंडी ने लगाया खीर का भंडारा, जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन रहे शामिल

एएम नाथ।  मंडी, 11 अगस्त।   सावन माह के पावन अवसर पर प्रेस क्लब मंडी ने भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए सोमवार को मंडी शहर में अढ़ाई क्विंटल खीर का भंडारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रास्ता भूले बादल और बारिश – हिमाचल प्रदेश में 54 साल में सातवीं बार हुई सबसे कम बरसात

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने के बाद नवंबर महीने में भी अब तक बारिश नहीं हुई है. इस साल अक्टूबर महीने में 97 फीसदी तक कम बारिश हुई और नवंबर...
Translate »
error: Content is protected !!