केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को 662 करोड़ रुपए की राहत राशि दी : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

by

शिमला : कृतिक आपदा का संकट झेल रहे हिमाचल में व्यवस्थाएं तहस-नहस हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य में मौसम के हालात सुधरने की उम्मीद नहीं नजर आ रही। राज्य में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 70 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ऐसे समय में खबर आई है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई सौगातें दी हैं।

केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने आज राज्य के आपदा प्रभावित जिलों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि वह आपदा में घिरी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को लगातार सहायता दी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को 662 करोड़ रुपए की राहत राशि दी गई है। इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्य के लिए अतिरिक्त 200 करोड़ रुपए की राहत राशि देने की मंजूरी दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत राज्य को 2,700 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि गरीबों को पक्के मकान और घरों की मरम्मत के लिए भी रुपए दिए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि राज्य में बारिश की वजह से पुल, सड़क, हाईवे, घर, मंदिर सभी का भारी नुकसान हुआ है। राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। बहुत से लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकालकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विदेश जाने वालों को प्राथमिकता पर लगेगी वैक्सीन की पहली डोज़ः सीएमओ

विदेश यात्रियों के लिए 19 जून को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में होगा विशेष शिविर का आयोजन ऊना – 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वालों कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राथमिकता पर दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेग्नेंट है जेल में बंद मुस्कान……. प्रेमी या पति. बच्चे का पिता कौन?

मेंरठ  :  मेंरठ की जेल में बंद मुस्कान को लेकर एक बड़ी खबर है. यह तो नहीं पता कि उसके लिए खुश होने वाली खबर है दुखी होने की, लेकिन यह सही है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को मुख्य हाइड्रोग्राफर बनने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के शाहपुर क्षेत्र के मूल निवासी वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक (हाइड्रोग्राफर) का कार्यभार संभालने पर बधाई दी है। भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!