चंद्रयान-3 का पहला मैसेज आया है। ‘भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया : पीएम मोदी बोले- ये विकसित भारत का क्षण

by

नई दिल्ली : इसरो के मिशन चंद्रयान की सफलतापूर्व लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि यह विकसित भारत का क्षण, गौर हो कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इंडिया ने रख दिए हैं सफल कदम सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही है, PM ने कहा कि ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है।
चांद पर लैंड करते ही चंद्रयान-3 का पहला मैसेज आया है। ‘भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम्हें भी!’ चंद्रयान-3 ने लैंड करते ही अपना संदेश भारत को भेजा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मिशन को दक्षिण अफ्रीका से लाइव देख रहे थे। प्रधानमंत्री 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं वो वहीं से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस पल को देख रहे थे, इसरो की सफलता पर उन्होंने कहा कि ये ये विकसित भारत का क्षण है। प्रधानमंत्री ने कहा, ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती हैं। यह पल अविस्मरणीय है। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री बाला जी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहर के प्रसिद्ध श्री बाला जी संकट मोचन हनुमान मंदिर भीम नगर में बाला जी की भव्य और दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का पावन समारोह बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव...
article-image
पंजाब , समाचार

भारत रत्न अटल सम्मान-2022 से सम्मानित डा. नीना सैनी : ज्योतिष में प्राप्त कर चुकी हैं डाक्टरेट की उपाधि

अब तक दस संयुक्त काव्य व कहानी संग्रहों के अलावा एक मौलिक पुस्तक का हो चुका है प्रकाशन होशियारपुर : पंजाब की प्रसिद्ध कवित्री व कहानीकार होशियारपुर की डा. नीना सैनी को हाल ही...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल में स्थापित डायलसिस मशीन का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

गढ़शंकर: लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से स्थानीय सिविल अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन का श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उद्घाटन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!