हरोली में बाल सुरक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की

by

हरोली, 25 अगस्त – खंड विकास कार्यालय हरोली के सम्मेलन कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना द्वारा बाल सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की।
एसडीएम विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ है सरकार उन्हें वितीय सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत 0 से 14 साल के बच्चे को एक हज़ार रूपये प्रति बच्चा प्रति माह व् 15 से 18 साल को प्रति बच्चा प्रति माह 25 सौ रुपए दिया जाता हैं उन्होंने बताया किभूमिहीन बच्चों को सरकार द्वारा 3 बिस्वा भूमि व् घर का निर्माण करने के लिए 3 लाख रूपये की धनराशी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई बच्चा कोर्स करना चाहता है उस बच्चे को कोचिंग के लिए भी एक लाख प्रति वर्ष की एकमुश्त वित्तीय राशि दी जाएगी। अगर कोई बच्चा ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण करना चाहता तो उस बच्चे के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में सरकार द्वारा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विवाह के योग्य हो चुके बच्चे को उसकी शादी के लिए उसे 2 लाख रुपए की धनराशि तथा 51 हज़ार रुपये व्यक्ति के विवाह के समय शगुन के रूप में लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बताया कि जिला ऊना में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत 13 आवेदन स्वीकृत हुए है। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ व् जिन बच्चों के माता-पिता बच्चंे का पालन पोषण करने में असमर्थ है उन बच्चों कों फोस्टर केयर योजना के अंतर्गत लाभन्वित किया जाता है। फोस्टर केयर योजना में प्रत्येक बच्चें को 45 सौ रूपये प्रति माह दिया जाता है। इसके अतिरिक्त बलात्कार पीड़ित बच्चे का अदालत में केस सिद्ध हो जाने पर उन्हें सरकार द्वारा 75 सौ रूपए की धनराशि प्रति माह के रूप दी जाएगी। इसके साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना ऐसे बच्चों के लिए भी काम करता है जो सड़कों पर भीख मांगते व् बाल मजदूरी करते हैं।
शिविर में खंड विकास अधिकारी हरोली मुकेश ठाकुर, जिला परिषद् सदस्य हरोली, प्रधान, अध्यक्ष व सदस्य खंड विकास समिति हरोली सहित 106 प्रतिभागियो ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नए साल का पहला हादसा, कार दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 3 की मौत

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुई है। कुल्लू जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

द मैक्स अकादमी में सात दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का आयोजन : इस वर्ष पंजाबी भाषा से परिचित कराया

बीबीएन, 30 मई (तारा) :  बद्दी के धर्मपुर स्थित द मैक्स अकादमी स्कूल में सात दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष पंजाबी भाषा को विशेष रूप से चुना गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का DC ने किया निरीक्षण

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी...
Translate »
error: Content is protected !!