पुलिस ने 31 देशों के 2 हजार पर्यटकों को बचाया : आपदा में हर समय पुलिस फ़ोर्स के जवान दिन रात लोगों को बचाने के लिए डटे रहे : डीजीपी संजय कुंडू

by

नाहन : भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में डेढ़ महीने में आई आपदा के दौरान पुलिस ने लोगों की जान माल बचाने के लिए बेहतर कार्य किया है। जिसमें सिरमौर पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए जो प्रयास किया, वह सराहनीय है। यह शब्द नाहन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत दौरान डीजीपी संजय कुंडू ने कहें। वह पुलिस दुआरा जिले में आपदा दौरान किये राहत कार्यों का जायजा लेने जिले सिरमौर के दौरे पर है।

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि जिला सिरमौर संवेदनशील जिला है, इसकी सीमाएं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा से लगती हैं। वह एक साल के बाद जिला सिरमौर के दौरे पर आया हूं, उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में पुलिस ने डेढ़ माह की आपदा में कुल्लू मनाली में 70 हजार लोगों, 12 हजार गाड़ियों तथा 31 देश के दो हजार से अधिक विदेशी पर्यटकों को हिमाचल पुलिस ने बचाया। इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने भी बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर समय फील्ड में हिमाचल पुलिस के कर्मचारी तथा लोक निर्माण विभाग के जेसीबी मशीन ऑपरेटर ही मौके पर मिलते थे। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में हर समय पुलिस फ़ोर्स के जवान दिन रात लोगों को बचाने के लिए डटे रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लड़की और उसकी माँ ग्रिफ्तार : 20 वर्षीय युवक के शव मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने लड़की और उसकी माँ के खिलाफ किया मामला दर्ज – क्षत विक्षत हालत में मिले शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज अमृतसर में कल होगा

गढ़शंकर। गांव नैनवां के 9 दिन से लापता वीस वर्षीय युवक के शव मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने युवक के पिता के बयानों पर इलाके के एक गांव की एक लड़की और उसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 20...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली , 11 नवंबर : अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता- कमलेश ठाकुर

विधायक ने जल शक्ति विश्रामगृह देहरा में सुनी जन समस्याएं राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण...
Translate »
error: Content is protected !!