अमरूद घोटाला : सड़क के लिए चिन्हित थी उसका टेंडर अब गमाडा की ओर से जारी, पहले जमीन का आंवटन प्रोजेक्ट के तहत बिल्डरों को कर दिया गया था

by

चंडीगढ़ : ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी के तहत एयरोट्रोपोलिस सिटी प्रोजेक्ट की जमीन पर हुए अमरूद घोटाले में नया मोड़ सामने आया है। प्रोजेक्ट की जमीन जोकि सड़क के लिए चिन्हित थी उसका टेंडर अब गमाडा की ओर से जारी कर दिया गया है।
ध्यान रहे कि जहां पर सड़क बननी थी पहले उस जमीन का आंवटन प्रोजेक्ट के तहत बिल्डरों को कर दिया गया था। मामला सामने आने के बाद इस पर विवाद हो गया था। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले जहां पर अमरुदों के बाग थे। जिसे लेकर गमाडा की ओर से करोड़ों रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी।
धोखे से हासिल की मुआवजा राशि : इस मुआवजा राशि को कई लाभार्थियों ने धोखे से हासिल किया था। जिनमें दो आईएएस अधिकारियों की पत्नियां भी शामिल हैं। इस मामले की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से की जा रही है। मामले में 22 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में गमाडा से धोखे से मुआवजा लेने वाले कई लोगों ने मुआवजा राशि भी वापस कर दी थी। लेकिन विजिलेंस ब्यूरो की ओर से मामले में आरोपित आइएएस अधिकारियों की पत्नियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पंजाब अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष सतनाम दाऊं का कहना है कि अधिकारियों ने दोषियों पर कोई कार्रवाई करने के बजाय अब प्रोजेक्ट रोड के टेंडर किए जा रहे हैं। घोटाले पर पर्दा डालने के लिए भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए विकृत मानचित्रों के आधार पर आवंटन किया गया, जिसकी शिकायत फिर से की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बागवानों को बागीचे तैयार करके दे रही है एचपीशिवा परियोजना : जगत सिंह नेगी

बागवानी, राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री ने किया बकारटी और बरंडा के क्लस्टरों का निरीक्षण किसानों-बागवानों से की परियोजना का लाभ उठाने की अपील, अधिकारियों को दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 28 नवंबर। बागवानी,...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन, ब्लॉक गढ़शंकर का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव गोलेवाल में संपन

गढ़शंकर : किरती किसान यूनियन, ब्लॉक गढ़शंकर का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव गोलेवाल में चुनी गई कमेटियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन का घोषणापत्र और संविधान पढ़ने के बाद पिछले तीन वर्षों...
article-image
पंजाब

आप नेता देवेन्द्र सिंह ने जन्मदिवस पर लगाया पौधा

गढ़शंकर : वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर द्वारा आरंभ की गई ‘जन्म एवं वृक्ष’ मुहिम के अंतर्गत ‘आप’ के यूथ नेता देवेन्द्र सिंह काका रोड़ी ने अपने जन्म दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता डल्लेवाल को आया हार्ट अटैक और कई अंगों के फेल हो जाने का खतरा

चंडीगढ़ : पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 28वें दिन भी जारी है जबकि डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत ”गंभीर है।” खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर...
Translate »
error: Content is protected !!