खेलों से बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं तो वहीं शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं – राघव शर्मा

by

ऊना, 28 अगस्त – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम ऊना में पुरूषों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। इस मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे निकलने के लिए एक उचित मिलता है। उन्होंने कहा कि मेज़र ध्यानचंद को दुनिया के महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। मेजर ध्यानचंद को उनके अपने अलग तरीके से गोल करने के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी जन्म तिथि को भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं वहीं वे शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं।
उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आहवान किया।
विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना का आहवान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां एक दूसरे जगह की संस्कृति को सीखने का मौका मिलता है वहीं आपसी भाई-चारे को भी बढ़ावा मिलता है।
खेले के गए मैचों के परिणाम
अंडर-19 हॉकी खेल प्रतियोगिता में 9 जिलों की टीमों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच ऊना और हमीपरपुर के बीच खेला गया जिसमें ऊना की हॉकी टीम ने 15 गोल दाग कर टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत दर्ज की। ऊना की तरफ से हर्ष ने गोल की हैट्रिक लगाते हुए सर्वाधिक 8 गोल दागे। दूसरा मैच शिमला और कांगड़ा के मध्य खेला गया जिसमें शिमला ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को 3-2 के अंतराल से हराया। तीसरा मैच सिरमौर और सोलन के मध्य खेला गया जिसमें सिरमौर ने एक तरफा मैच में सोलन को 9-0 से परासत किया। चौथा मैच मंड़ी और बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें मंडी ने बिलासपुर को 3-1 से हराया।
इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अभिनाष कपिला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सोहड़, पूर्व पार्षद शिव कुमार सैणी, शहरी युथ कांग्रेस अध्यक्ष राघव पुरी, तिलक राज सैणी के अतिरिक्त हॉकी कोच आशीष सेन, पुलकीत शर्मा, जगतार, अजय कटारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक : 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बनवा सकते हैं वोट

ऊना, 8 अगस्तः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रिश्वत लेते टैक्स असिस्टेंट रंगे हाथों पकड़ा : 15 हजार रुपए के साथ दबोचा

सोलन : सोलन जिले के परवाणू में आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। सीबीआई शिमला की टीम ने छापा मार कर अधिकारी को 15 हजार रुपए के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेकर मित्रों को घी पिला रहे मुख्यमंत्री, अविलंब जारी करें कर्मचारियों को डी.ए. और एरियर : जयराम ठाकुर

पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, विश्वासघाती और धोखेबाज है कांग्रेस सरकार चुनावों से पूर्व किये पक्की नौकरी के वादे और अब आउटसोर्स नौकरी की दे रहे सार्वजनिक मंचो से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS अशोक तिवारी होंगे डीजी विजिलेंस हिमाचल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को प्रदेश सरकर ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है। आईपीएस अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!