हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए केंद्र सरकारः विक्रमादित्य सिंह

by

सरकाघाट (मंडी,) 29 अगस्त- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से हिमाचल को आपदा राज्य घोषित करके आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश वासियों के हितार्थ नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को केंद्र से और अधिक धन लाने में सहयोग करना चाहिए । उन्होंने बताया कि हिमाचल को इस आपदा से लगभग 10 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत अपग्रेडेशन, मैटलिंग, टारिंग के लिए तीन सड़कें सरकाघाट विस में भी ली गई है। कहा कि हिमाचल में इस आपदा की घड़ी में प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। बताया कि आपदा के इस समय में पूरे प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की 750 विभिन्न मशीनरी दिन-रात लगी है, जिसके लिए विभाग के अधिकारी भी पात्र हैं। सड़कों के उचित रखरखाव के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट विस के अधिकांश इलाके इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं । बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं सरकाघाट क्षेत्र का दौरा कर गए हैं तथा उन्होंने आपदा ग्रस्त लोगों को फौरी राहत देने के आदेश दिए हैं जो कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है ।
वह मंगलवार को सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने जमनगलू, हवाणी, कलखर,भद्रवाड़, दोहपी, चंदेश, गाहर, गेहरा, टटीह, सरकाघाट, परसदा हवाणी, शमसाई, जुकैन, गुम्मु, पटड़ीघाट आदि क्षेत्रों में बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेने के साथ ही राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने राहत शिविरों में ठहराए लोगों से भी मुलाकात की । उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर उनसे बातचीत की, दुख दर्द को जाना और उन्हें हिम्मत देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी ।
सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के आपदा से प्रभावित गांवों के लोगों को राशन तथा अन्य राहत सामग्री प्रदान करने के लिए प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। खतरे के दायरे में आए घरों को खाली करवा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा है। उन्होंने पुनर्वास कार्यों में अपनी ओर से हर मदद देने का भरोसा दिया।
इस दौरान कांग्रेस नेता और सरकाघाट से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर, मंडी से प्रत्याशी रहीं चम्पा ठाकुर, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPG की छुट्टी : चूल्हे में जलेगा अब एथेनॉल, महंगे सिलेंडर से मिलेगी आजादी

नई दिल्‍ली. भारत में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई में आने वाली बाधाएं अक्सर होटल, रेस्टोरेंट और बड़े संस्थानों के लिए सिरदर्द बनी रहती हैं. लेकिन अब इस संकट का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी… बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला प्रोग्राम, कर दी किसी ने लीक वीडियो

दतिया :  मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सिविल लाइन थाना में पदस्थ ASI संजीव गौड़ और कुछ अन्य युवकों का दो महिलाओं के साथ अश्लील डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट से दिल्ली में खुलेगी आम आदमी पार्टी के घोटालों की पोल : खन्ना

आप सरकार ने अपने कार्यकाल में आबकारी नीति की उड़ाई खुलकर धज्जीआं : खन्ना होशियारपुर 27 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!