64 लाख 68 हजार 500 रुपए का मुआवजा बाढ़ प्रभावित लोगों को अभी तक दिया जा चुका : कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व व कृषि विभाग को खेतों में बाढ़ का पानी के उतरने के साथ ही विशेष गिरदावरी की दी हिदायत
फसलों के हुए नुकसान के मुआवजे के लिए युद्ध स्तर पर चल रहा है कार्य, बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति को नियमों के मुताबिक दिया जा रहा है मुआवजा
होशियारपुर, 30 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पिछले दिनों जिले के उपमंडल मुकेरियां, दसूहा व टांडा में आई बाढ़ के कारण पीडि़तों के मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ व भारी बारिश के कारण लोगों के मकानों, पशु धन आदि के हुए नुकसान संबंधी प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर अभी तक इन तीनों उप मंडलों में 64 लाख 68 हजार 500 रुपए की मुआवजा राशी का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बाकी बचते बाढ़ प्रभावित गांवों का बनाई गई कमेटियों की ओर से लगातार दौरा किया जा रहा है व इन गांवों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का भी सरकार की हिदायतों मुताबिक जल्द ही हल कर दिया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उप मंडल मुकेरियां में बाढ़ के कारण हुए मकानों, पशु धन आदि के नुकसान संबंधी प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर 42 लाख 61 हजार 500 रुपए की मुआवजा राशी बाढ़ प्रभावित लोगों को बांटी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उप मंडल दसूहा में लोगों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर 14 लाख 18 हजार रुपए की राशी व उप मंडल टांडा में 7 लाख 89 हजार रुपए की राशी का वितरण किया जा चुका है व अन्य प्राप्त मुआवजा राशी को भी जल्द वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बिना किसी देरी के मुआवजा राशी का वितरण कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष मैगा कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुन कर उनके नुकसान संबंधी प्रार्थना पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।
कोमल मित्तल ने बताया कि बाढ़ के कारण प्रभावित हुई फसल की विशेष गिरदावरी करने के लिए राजस्व व कृषि विभाग को हिदायत कर दी गई है ताकि खेतों में पानी के उतर जाने के तुरंत बाद फसलों के नुकसान का सही निर्धारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन गांवों के खेतों से बाढ़ का पानी उतर गया है वहां पर प्रशासन की टीमों ने खराबे संबंधी गिरदावरी शुरु कर दी है ताकि पीडि़तों को फसल के नुकसान संबंधी जल्द से जल्द नियमों के मुताबिक मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि संबंधित उप मंडलों के एस.डी.एम्ज की ओर से सारे कार्य की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग गांवों में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों की मुश्किलों के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग विभागों को साथ लेकर सीधे तौर पर मौके पर पहुंच की जा रही है और संबंधित समस्याओं का निपटारा भी मौके पर किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 पदक (1 रजत एवं 7 कांस्य पदक) जीते : एस.बी. एस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर के खिलाड़ियों का’ खेडा वतन पंजाब दिया’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन :

स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। गढ़शंकर 6 अक्टूबर : पंजाब सरकार द्वारा ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल कॉलेज, टांडा में आयोजित...
article-image
पंजाब

02 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार : उम्र लगभग 21 वर्ष, 12वीं पास, डेड महीना पहले नशा तस्करों के सम्पर्क में आया था

अमृतसर   :  अमृतसर पुलिस   ने एक बड़े ड्रग तस्करी अभियान में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका दिया। का भंडाफोड़ कर इसके...
पंजाब

सैशन चौक में सायरन बजाकर दिवंगत आत्माओं को याद करने की अपील

होशियारपुर  : पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस के कारण जान गवा चुके लोगों की याद और उनके परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने के तौर पर 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे...
article-image
पंजाब

भाषण मुकाबले में मिडल तथा सेकेंडरी वर्ग में फतेहपुर खुर्द स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर : शिक्षा विभाग की हिदायतों पर मात्रृभाषा पर ब्लॉक स्तरीय भाषण मुकाबले ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सुरा सिंह में प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किए गए।...
Translate »
error: Content is protected !!