333 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 30 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 333 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि एस. एस. पी. होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को सोमवार को उस वक्त सफलता मिली जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ बीरमपुर रोड गढ़शंकर टीपोइंट पर चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने दो युवकों गगन पुत्र चमन लाल निवासी वार्ड नं 6 गढ़शंकर और लखवीर सिंह उर्फ सोनू निवासी सोली थाना गढ़शंकर पर संदेह होने पर उन्हें गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर गगन से 152 ग्राम और लखवीर सिंह से 76 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को दोनों के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया था। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह यह नशा सोनी दत्ता पुत्र शाम सुंदर दत्ता निवासी मुहहला 9 ग्रुप गढ़शंकर से खरीद करते थे इस सूचना पर सोनी दत्ता को गिरफ्तार करने पर उसके पास से 105 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया जिसपर दर्ज मामले में 22-61-85 के तहत नामजद किया गया। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों का अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशा किस्से खरीद करते थे और आगे किसे बिक्री करते थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने किया श्री चमकौर साहिब के गांवों का दौरा : गांवों मनजीतपुर, मुकारबपुर और खेड़ी सलाबतपुर में विकास कार्यों के लिए 2-2 लाख रुपये के चेक भेंट

श्री चमकौर साहिब/रोपड़, 21 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों मनजीतपुर और खेड़ी सलाबतपुर का दौरा किया गया। जहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मों का नतीजा : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि यह उनके कर्मों का नतीजा है, जो उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  ट्रैक्टर मार्च 26 को : किसानों की मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष को प्रखर करने का संकल्प

गढ़शंकर , 18 जनवरी : संयुक्त किसान मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च को लेकर आज कुल हिंद किसान सभा के कामरेड दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में चार किसान जत्थेबंदियों...
Translate »
error: Content is protected !!