साइकलोथान जूनियर की आनलाइन रजिस्ट्रेशन की करवाई DC कोमल मित्तल ने शुरुआत

by

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस साइकलोथान में भाग लेने की अपील की
होशियारपुर, 01 सितंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने 1 अक्टूबर 2023 को जिला प्रशासन के सहयोग से फिट बाईकर्स क्लब की ओर से करवाई जा रही सचदेवा स्टाक्स होशियारपुर साईकलोथान जूनियर के आनलाइन रजिस्ट्रेशन की अपने कार्यालय में शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ‘प्लास्टिक फ्री होशियारपुर’ की थीम पर करवाए जाने वाले इस साइकलोथान में कोई भी विद्यार्थी हिस्सा ले सकता है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस साइकलोथान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने आयोजकों को विश्वास दिलाया कि लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से करवाई जा रही इस साइकलोथान में जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
फिट बाईकर्स क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अक्टूबर को यह इवेंट लाजवंति स्टेडियम से शुरु होगा। उन्होंने बताया कि इस साइकलोथान में दो कैटागिरी बनाई गई है, एक कैटागिरी में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे है और दूसरी कैटारिगरी में इससे ज्यादा की आयु के विद्यार्थी शामिल है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 4 किलोमीटर साइकिलिंग व उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों के लिए 15 किलोमीटर साइकिलिंग का यह ईवेंट होगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को फिट बाईकर्स क्लब की ओर से रिफ्रेशमेंट, टी-शर्ट, सर्टिफिकेट व मैडल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर तक चलेगी क्योंकि क्लब की ओर से 3 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन नहीं की जाएगी, इस लिए इस साइकलोथान में भाग लेने वाले बच्चे सचदेवा स्टाक्स के कार्यालय, सुभाष साइकिल वक्र्स व बिहारी लाल साईकिल वक्र्स के यहां जाकर भी अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस मौके पर जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी, मुनीर नजर, अमरिंदर सैनी, गुरविंदर सिंह, दौलत सिंह, संजीव सोहल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नैशनल डिफेन्स अकादमी की परीक्षा पास कर सहजप्रीत कौर ने दिया देश सेवा की भावना का प्रमाण : खन्ना

खन्ना ने चौटाला गाँव की सहजप्रीत को किया सम्मानित, भविष्य में देश सेवा की जताई आशा होशियारपुर 23 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज बेटे और बेटी में कोई...
article-image
पंजाब

युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहा भंगड़ा कैंप

गढ़शंकर : शरीर को तंदुरुस्त और फिट रखने के उद्देश्य से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा सिखलाई कैंप कॉलेज के खेल परिसर में चल रहा है। इस संबंध...
article-image
पंजाब

केरल सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों के नई दिल्ली के धरने के समर्थन में सीपीआईएम गढ़शंकर ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर 8 फरवरी :   केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों के साथ भेदभाव को लेकर सीपीआई (एम) की केरल सरकार केरल सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक नई दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। पार्टी...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के जन्म दिन के मौके पर प्रदेश में हजारों नौजवानों ने किया रक्तदान : जिम्पा

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने रक्तदान कैंप के दौरान रक्तदानियों की हौंसला आफजाई की होशियारपुर, 17 अक्टूबर: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर रक्तदान दिवस के तौर पर मनाते हुए प्रदेश भर...
Translate »
error: Content is protected !!