डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने किया : जिला परिषद ईटीटी टीचर्स के संघर्ष को समर्थन का ऐलान

by

वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग।
गढ़शंकर, 23 मई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने जिला परिषद से शिक्षा विभाग में आये ईटीटी टीचर्स द्वारा वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए किए जा रहे संघर्ष को अपनी पूर्ण समर्थन देने का ऐलान करते हुए फ्रंट के महासचिव मुकेश गुजराती, जिला प्रधान सुखदेव डांसीवाल, इंदरसुखदीप सिंह उढरा, मनजीत सिंह दसूहा, मनोज कुमार, बलजीत सिंह मेहमोवाल, राजिंदर सिंह हेज़मा व बलकार सिंह पुरिका कहा कि 2006 में संघर्ष करने के बाद जिला परिषद में भर्ती हुए करीब 13 हजार ईटीटी टीचर्स उस वक्त बंद हो रहे सरकारी प्राइमरी स्कूलों को अपनी मेहनत से बचाये और जिला परिषद को सौंपे थे और इन टीचर्स को शिक्षा विभाग में फिर से शामिल कर खत्म हो रहे शिक्षा विभाग व जनतक शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा कि इतनी कुर्बानियां करने के बाद टीचर्स को न तो वरिष्ठता मिली न ही अन्य वित्तिय लाभ। उन्होंने कहा कि यह टीचर्स को अपनी वेतन विसंगतियों को दूर कराने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने इन टीचर्स के संघर्ष को समर्थन देते हुए उसमे हिस्सा लेने का ऐलान किया। इस दौरान मनजीत सिंह, करनैल सिंह खानपुर, अजय कुमार, हरिंदर सिंह, वरिंदर सैनी, राकेश कुमार, जसविंदर झिंगड़, प्रवीण शेरपुर, सोमपाल, रेशम सिंह धुग्गा, निरमल सिंह निहालपुर, परमजीत भूंगा, बलराज लितर, वरिंदर सहिबाजपुर, जसप्रीत मठारू, संदीप सिंह, नरिंदर अरोड़ा, दीपक मल्होत्रा, राजविंदर सिंह, गुरजिंदर सिंह मंझपुर, यशपाल सिंह, नंदराम, कुलविंदर सिंह, अशनी कुमार, मनजीत सिंह, अजमेर सिंह, रविंदर रवि व जरनैल सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द : ट्रक ड्राइवरों के लिए सड़क पर ही अंग्रेजी का टेस्ट अनिवार्य

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के लिए अब अंग्रेजी भाषा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। फेडरल मोटर कॅरिअर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एफएमसीएसए) ने नए नियम लागू करते हुए 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द...
article-image
पंजाब

20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप : विजिलेंस ब्यूरो ने सीडीपीओ अंजू भंडारी और उनके चपरासी बलिहार सिंह को रंगे हाथों पकड़ा

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में फतेहगढ़ साहिब में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अंजू भंडारी और उनके चपरासी बलिहार सिंह को रंगे हाथों...
article-image
पंजाब

‘प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला’, विधानसभा में स्वतंत्र समाचार चैनलों को एंट्री नहीं देने पर सुखबीर बादल भड़के

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में स्वतंत्र समाचार चैनलों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कड़ी आपत्ति जताई है।...
article-image
पंजाब

सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक खुली रहेंगी दूध, सब्जियां व फल, डेयरी व पोलट्री उत्पाद, करियाना व ब्रेड, बीज व खाद, निर्माण कार्य से जुड़ी दुकानों, उपकरणों, सीमेंट की दुकानें

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जिले में अतिरिक्त पाबंदियों व छूट के आदेश जारी दूध व सब्जी बेचने वालों को कफ्र्यू पास व पहचान पत्र की जरुरत नहीं सप्ताह के सातों दिन सभी मैन्यूफैक्चरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!