केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू धमाके वाली जगह पर पहुंचे….कहा-पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं उपद्रवी

by

पटियाला, 29 अप्रैल । केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को उस जगह पर पहुंचे, जहां पर जोरदार धमाका हुआ था। यह धमाका पटियाला के बथोनिया गांव के पास राजपुरा-शंभू रेल ट्रैक पर हुआ था।

बिट्टू ने यहां आकर पूरी स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से भी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली धमाका नहीं था। निसंदेह यह एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल थे। इन लोगों का मुख्य उद्देश्य ही पंजाब को अस्थिर करना था। पंजाब की शांति को यह लोग भंग करना चाहते थे। हालांकि, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी जांच एजेसियां हर प्रकार की परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि आईएसआई जैसे संगठन भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हैं, जो पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं। हालांकि, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी टीम ऐसा होने नहीं देगी।

केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि इस बात में कोई दो मत नहीं है कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। इसी वजह से इन लोगों की हमेशा से ही पंजाब में नापाक नजरें रहती हैं। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमारी टीम हर प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। साथ ही, आज जिन लोगों ने पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश की, आज उनकी हालत कैसी है। यह बात किसी से छुपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अब हम सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करेंगे। पेट्रोलिंग बढ़ाएंगे, ताकि हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। पहले ये लोग आमतौर पर इस तरह की कोशिश करते थे। वहीं, पिछले कुछ दिनों से ऐसा देखने को मिल रहा है कि अब ये उपद्रवी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में जुटे हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्नल बाठ से मारपीट का मामला : सीबीआई को जांच सौंपने के खिलाफ पुलिस अधिकारियों की याचिका खारिज

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने इस साल मार्च में पार्किंग विवाद को लेकर एक कर्नल और उनके बेटे पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों के कथित हमले से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण...
article-image
पंजाब

भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित : 31 सदस्यीय टीम में कई जिलों को प्रतिनिधित्व, राशि अग्रवाल व डॉ. कनिका जिंदल प्रदेश उपाध्यक्ष और शीनू चुग बनीं प्रदेश महासचिव

चंडीगढ़, 12 सितंबर। भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइंदर कौर ने 12 सितंबर को 31 सदस्यीय प्रदेश टीम की सूची जारी...
article-image
पंजाब

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गढ़शंकर में जागरूकता रैली निकाली

गढ़शंकर 1 दिसंबर- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अधीन चल रही संस्था संकल्प सांस्कृतिक समिति के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार के नेतृत्व में एस.डी. पब्लिक स्कूल गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

एक करोड़ की हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार….लुधियाना में स्पैशल टास्क फोर्स ने किऐ

लुधियाना :  स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को एक करोड़ की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के...
Translate »
error: Content is protected !!