चंबा-अचंभा फोटो कंटेस्ट- 2023 शुरू : चंबा का प्राकृतिक सौंदर्य और रहन-सहन थीम विषय , 20 सितंबर तक ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी प्रविष्टियां

by

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क 01899 -224002
चंबा,1 सितंबर
चलो-चंबा अभियान के तहत चंबा ज़िला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से चंबा-अचंभा फोटो कंटेस्ट- 2023 शुरू किया गया है।
ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि चंबा-अचंभा फोटो कंटेस्ट -2023 के तहत चंबा ज़िला का प्राकृतिक सौंदर्य और रहन-सहन थीम विषय के रूप में शामिल किया गया है ।
फोटो कंटेस्ट- 2023 से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रतिभागी 20 सितंबर तक अपनी प्रविष्टि डिजिटल फोटो एवं वीडियो के रूप में विभागीय ईमेल chamba.achambhaphotocontest@gmail.com पर भेज सकते हैं ।
राजीव मिश्रा ने आगे बताया कि फोटो कंटेस्ट- 2023 को दो श्रेणियां में रखा गया है । जिसमें फोटो प्रतियोगिता और शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता निर्धारित की गई हैं ।
साथ में प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि थीम विषय चंबा ज़िला का प्राकृतिक सौंदर्य (लैंडस्केप) जिसमें जीव जंतु, वन्य प्राणी, वनस्पति, पहाड़, झीलें, घाटियां और नदियां शामिल है। प्रतियोगिता की दूसरी थीम यहां का रहन-सहन जिसमें सामाजिक परिवेश , संस्कृति व परंपराएं, मेले व त्यौहार, व्यंजन, कला और शिल्प, अनुष्ठान, आध्यात्मिकता, स्मारक, जनजातियां आदि शामिल है।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता को दो श्रेणियों विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी फोटो प्रतियोगिता जिसमें सिंगल फोटो फॉर्मेट और फोटो स्टोरी फॉर्मेट रखा गया है। फोटो स्टोरी में 2 से 6 फोटोग्राफ जो कम से कम 2 एमबी, 300 DPI व राॅ (RAW) इमेज रहेगी ।
दूसरी श्रेणी में 40 से 60 सेकंड लंबी वीडियो जो कि मोव या एमपी फॉर (MP4 ) फॉर्मेट और 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन में होनी चाहिए। अधिकतम तीन वीडियो भेजी जा सकती है।
प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी के विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 15 हजार, 10 हजार और 5 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी । इसके अतिरिक्त प्रत्येक श्रेणी के दो -दो प्रतिभागियों को 2500 रुपए के विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में किसी भी आयु सीमा के लोग भाग ले सकते हैं। 18 वर्ष से कम आयु वाले लोगों को भाग लेने के लिए उनके अभिभावकों की अनुमति होना जरूरी है। प्रतियोगिता में ज़िला प्रशासन और पर्यटन विभाग के कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे ।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदन प्रवेश पत्र, आयोजन के अधिकार, निर्णायक प्रक्रिया, विजेताओं की अधिसूचना, दायित्व, प्रतिभागियों के अधिकार तथा अन्य जानकारी के लिए ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01899 -224002 संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त पंचायत बनाने में योगदान दें आंगनबाड़ी वर्कर : एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने कहा, गर्भवती और प्रवासी बच्चों की नशे से बचाव पर करें काउंसलिंग

ऊना, 24 जुलाई – एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा गर्भवती और प्रवासी कामगारों के बच्चों को नशे से बचाव के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकाल तख्त ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता की जाहिर

अकाल तख्त साहिब ने संयुक्‍त किसान मोर्चा के संस्थापक जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता भी जाहिर की है। श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्ण मंदिर परिसर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रात में करता था जागरण और दिन में उसी घर में चोरी को देता था अंजाम : पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा और हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

हमीरपुर : भजन गायक रात को जागरण करता था और फिर दिन के समय उसी घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था ,पुलिस ने आरोपी भजन गायक को पंजाब से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश की पहली हरित हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखेंगे

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को मार्च, 2026 तक देश का प्रथम हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं और 05 फरवरी, 2025 को हिमाचल इस दिशा में...
Translate »
error: Content is protected !!