जोनल स्कूल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर ने की शानदार जीत हासिल

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर में आयोजित जोनल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि खो-खो (लड़कियां) के आयू वर्ग-17 के मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन (लड़कियां) के आयु वर्ग-14 (सिंगल) के मुकाबले में दूसरा स्थान और (डबल) के मुकाबले में तीसरा स्थान, आयु समूह-17 को (सिंगल और डबल) के मुकाबले में में पहला स्थान, आयु 19 (सिंगल और डबल) के मुकाबले में पहला और दूसरा स्थान मिला।
इसी तरह बैडमिंटन (लड़के) आयु वर्ग 14 के मुकाबले में सिंगल एवं डबल के मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल आयु वर्ग 17 (लड़के) के मुकाबले में दूसरा स्थान, आयु वर्ग 19 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से स्कूल को पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त हुए। इस अवसर पर स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर सुरिंदर कौर बैंस और स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने इस सफलता के लिए छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मीनाक्षी बाली ने वार्ड 11 से किए नामांकन दाखिल,मीनाक्षी बाली ने बीजेपी से की थी टिक्ट की मांग वार्ड 11 में बीजेपी की मुश्किलें बड़ी

नंगल-बीजेपी नेता बलविंदर बाली ने पार्टी से नाराज चलते हुए अपनी पत्नी मीनाक्षी बाली के नामांकन वार्ड 11 से दाखिल किए है। बलविंदर बाली ने अपने सम्र्थकों के बड़े समूह के साथ अपनी पत्नी...
article-image
पंजाब

बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा स्कालरशिप वितरित

गढ़शंकर :14 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के कामर्स/इकनॉमिक्स विभाग के अधीन बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा विभाग के जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्कालशिप प्रदान की गई। बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन जो कि एक रजिस्टर्ड संस्था...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने कपूरथला में किया मेडिकल कॉलेज व अपटूडेट सिविल अस्पताल के निर्माण के प्रोजेक्ट का अवलोकन

कपूरथला। सीएम भगवंत मान ने गुजरात चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हम सर्वे में नहीं आते, सीधा सरकार में आते हैं। वह रविवार को कपूरथला में सर्कुलर रोड पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!