सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार बुजुर्ग की मौत

by

गढ़शंकर, 4 सितम्बर : मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर गढ़शंकर तहसील कंप्लैकस के सामने एक साईकिल सवार बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार बैलेरो गाड़ी ने बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई।
दुर्घटनास्थल से मिली जानकारी मुताबिक जागीर सिंह (75) पुत्र धर्म सिंह निवासी नजदीक खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर गत दिन देर शाम साईकिल से अपने घर जा रहा था। जब वह घर की ओर मुड रहा था तब एक बलैरो गाड़ी (पीबी07एसी-3902) ने उसे बुरी तरह टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गढ़शंकर पुलिस ने गाड़ी व मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई शूरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल तक बाजवा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

चंडीगढ़, 16 अप्रैल :  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को ”पंजाब में 50 बम पहुंच गए हैं” संबंधी उनके...
article-image
पंजाब

कोमल मित्तल ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के तौर पर पदभार संभाला : पंजाब सरकार के रंगले पंजाब के सपने को साकार करने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी

होशियारपुर, 29 नवंबर: 2014 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। उनके पास कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर का भी अतिरिक्त चार्ज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर…. दिल्ली में बीजेपी का महाराष्ट्र पैटर्न? केजरीवाल का सबसे विश्वासपात्र नेता बनेगा उपमुख्यमंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़े पराजय का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने जोरदार धावा बोला और 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
पंजाब

विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त -पुलिस द्वारा पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

लड़की वालों ने ससुराल परिवार पर तंग परेशान करने का लगाया आरोप- गढ़शंकर, 15 जनवरी: गढ़शंकर के वार्ड नंबर 5 में एक विवाहित लड़की द्वारा घर में पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त...
Translate »
error: Content is protected !!