देश ने कोंरोना महामारी से निपटने के लिए एकजुट होकर कार्य किया तथा हमें सफलता भी मिली : गौरव चौधरी

by
 हरोली :  26 मार्च: नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा हरोली बाजार में फ्लैश मोब का प्रदर्शन कर कोंरोना महामारी से बचाव तथा जल सरंक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम हरोली गौरव कि चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी ने हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया तथा इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि हमारे देश ने इस आपदा से निपटने के लिए एकजुट होकर कार्य किया तथा हमें सफलता भी मिली लेकिन अब पुनः कोरोना मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है जो निश्चित तौर पर सभी के लिए चुनौती है। उन्होंने बताया की प्रशासन अपने स्तर पर भरपूर कोशिश कर रहा है लेकिन आपदाओं से निपटना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है जिसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा की भारत सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण का चरणबद्ध तरीके से अभियान शुरू किया गया है जिसमें सभी लोगो को बिना किसी आशंका के सहभागी बनना चाहिए।
एसडीएम ने कहा कि दिन प्रतिदिन कोरोना मामलें बढ़ रहे है अतः सभी दुकानदार नो मास्क, नो सर्विस का अनुसरण करें तथा दुकानों में भीड़ इकठी ना होने दें ताकि दो गज की दुरी के नियम का पालन किया जा सके।
डॉ लाल सिंह जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केंद्र ऊना ने बताया की युवा स्वयंसेवियों व स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर विगत 23 मार्च से नुक्कड़ नाटक व फ्लैश मोब के द्वारा कोरोना तथा जल सरंक्षण बारे जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण का समापन कल संतोषगढ़ में होगा। उन्होंने कहा की वर्षा के जल के संग्रहण हेतु जल शक्ति अभियान-2 “कैच द रेन” जहां पर बरसे, जब भी बरसे” का आगाज दिसम्बर माह में किया गया है तथा विगत 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वेबिनार पर देश के प्रशासन तथा पंचायती राज प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जल सरंक्षण के आधारभूत ढांचे के विकास की अपील की गई। जिसके क्रम में नेहरु युवा केंद्र विभिन युवा मंडलों तथा स्वयंसेवियों के माध्यम से जन जागरण अभियान संचालित कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का किया शुभारंभ

एएम नाथ। बनीखेत : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के समीप बनीखेत कस्बे में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

EWS का फर्जी सर्टिफिकेटों का फर्जीवाड़ा : 14 आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने फर्जी सर्टिफिकेटों के जरिए हथिया ली सरकारी नौकरी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक विभाग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के फर्जी प्रमाणपत्रों का सहारा लेकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले 14 आयुर्वेदिक डॉक्टर अब कानून के शिकंजे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर...
Translate »
error: Content is protected !!