नशे के साथ-साथ युवाओं के विदेश की तरफ रुख पर जताई चिंता : सांसद मनीष तिवारी ने गिलको वैली में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

by

रूपनगर, 10 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल और कसरत हमें तंदुरुस्त बनाते हैं और एक सेहतमंद व्यक्ति अच्छे तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकता है। वह संसदीय कोटे से करीब 6.70 लख रुपए की ग्रांट से गिलको वैली में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन करने करने के अवसर पर उपस्थित को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि खेल और कसरत जहां हमें तंदरुस्त बनाते हैं, वहीं पर युवाओं को नशे से दूर करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने नशे के साथ-साथ युवाओं के विदेश की तरफ रख करने पर चिंता जाहिर करते हुए, कहा कि एक तरफ नशा हमारी युवा पीढ़ी को निगल रहा है, तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में नौजवान विदेशों का रुख कर रहे हैं। इन दोनों समस्याओं का डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस ओपन एयर जिम का हर उम्र वर्ग के लोग फायदा ले सकेंगे और ताजी हवा में सैर करने के साथ-साथ कसरत भी कर सकेंगे।
जहां अन्य के अलावा, इंडियन यूथ कांग्रेस के महासचिव और हलका इंचार्ज विधानसभा रोपड़ बरिंदर ढिल्लों, पार्षद चरणजीत सिंह चन्नी, पार्षद सरबजीत सिंह, पार्षद सरबजीत सिंह बॉबी, सतवंत सिंह बराड़, गगन राणा, जसपाल सिंह, करनैल सिंह, सुखविंदर सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुमार, बलदेव सिंह, जगदेव सिंह, शेर सिंह, हरेंद्र पाल सिंह गिल, जुगराज गिल विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आरोपी महिला पंजाब से काबू

एएम नाथ : मलेरकोटला /धर्मशाला, 11 दिसंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की आरोपी महिला को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में एड्स से बचाव के लिए ‘नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन

गढ़शंकर, 29 नवम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एन.एस.एस. यूनिट ने पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से कॉलेज परिसर में एड्स से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन...
पंजाब

ASI 35000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार : रिश्तेदारों के बीच समझौता करवाने में 45 हजार रुपये की मांगी थी रिश्वत

संगरूर : विजिलेंस ब्यूरो ने संगरूर थाने में तैनात ASI दिलबर खान को 35000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विजिलेंस रेंज के लुधियाना दफ्तर में केस दर्ज किया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजद को झटका देते हुए करा दिया जदयू-भाजपा का मेल करवाने वाले संजय झा के बारे में जानिए….

नई दिल्ली  :   बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ले ली है। बता दें कि नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन से किनारा...
Translate »
error: Content is protected !!