‘अपनी अभिरुचि के अनुसार ही करें कॅरियर का चयन’ : परोल के स्कूलों में आयोजित किए कॅरियर मार्गदर्शन एवं तनाव प्रबंधन शिविर

by

हमीरपुर 11 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी की ओर से सोमवार को लाला मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल और न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल में छात्राओं के लिए कॅरियर मार्गदर्शन एवं तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित किए गए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इन शिविरों में किशोरी छात्राओं को कॅरियर के चयन और किशोरावस्था में होने वाले तनाव से निपटने के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस अवसर पर सुकन्या कुमारी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में किशोरावस्था सबसे महत्वपूर्ण कालखंड होता है। यहीं से ही हमारे जीवन की दिशा तय होती है। इस अवस्था में बच्चे के शरीर में कई बदलाव आते हैं और वह ऊर्जा से भरपूर होता है। किशोरावस्था में विद्यार्थी को अगर सही मार्गदर्शन मिले और उसकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जाए तो वह जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस अवस्था में अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार ही लें।
इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रसिद्ध मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थी अपने कॅरियर को लेकर अक्सर तनाव में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के दबाव में आने के बजाय अपनी अभिरुचि के अनुसार ही कॅरियर का चयन करना चाहिए। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, गीत-संगीत और अन्य गतिविधियों में भी अवश्य भाग लेना चाहिए। तनाव की स्थिति में योग एवं ध्यान के माध्यम से अपने आपको रिलेक्स करना चाहिए। शीतल वर्मा ने छात्राओं को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।
इस दौरान दोनों शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों ने शिविरों के आयोजनों के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहन रीता देवी ने दी मुखाग्नि: चाइना बार्डर पर शहीद हुए रोहित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

धर्मशाला, 04 जनवरी :  अरूणाचल प्रदेश में सेना की अटलरी बटालियन में चाईना बार्डर पर पेट्रोलियम के दौरान शहीद हुए जिला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास पंचायत के 25 वर्षीय रोहित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सराज : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना की वर्दी में गद्दार : आगरा का नौसेना जवान निकला ISI जासूस, हनीमून से लौटते ही ATS ने दबोचा : मिले कई सबूत

 आगरा :  देश की सीमाओं की रक्षा करने का संकल्प लेकर सेना में शामिल होने वाला एक जवान जब उसी देश की सुरक्षा में सेंध लगाने लगे, तो यह खबर न केवल चौंकाती है...
Translate »
error: Content is protected !!