हिंदी दिवस पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, कवियों ने भी सजाई महफिल : भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मनाया जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह

by

हमीरपुर 14 सितंबर। राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने वीरवार को डीआरडीए के हाॅल में जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और एक कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, कवियों, साहित्यकारों तथा अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया तथा हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
वर्ष 2022-23 के दौरान हिंदी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय को राजभाषा हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया। अधिकारी वर्ग में जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह को राजभाषा हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यालय अधीक्षक सीमा कुमारी और गृह रक्षा दसवीं वाहिनी के गृह रक्षक संजीव कुमार को भी राजभाषा हिंदी सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी ने कहा कि हिंदी को भारतीय संविधान में विशेष स्थान मिलना, यह इंगित करता है कि भारत में हिंदी भाषा का क्या महत्त्व है। उन्होंने कहा कि दैनिक व्यवहार में हिंदी के स्थान पर अब कई अन्य भाषाओं के शब्द प्रचलन में आ गए हैं जोकि चिंता का विषय है।
जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला ने कहा कि जब उनकी पीढ़ी के लोग सरकारी सेवा में आए थे तो उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारियों से हिंदी में कार्य करने की प्रेरणा मिली और भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘प्रशासनिक शब्दावली’ से काफी सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में न्यायालय के मामलों के अलावा अन्य सभी पत्राचार एवं दैनिक कार्य हिंदी में ही किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कवि दिलीप कुमार ने कुदरत का कहर, होशियार सिंह ने कई लड़ते चले गए, अजीत दीवान ने हिंद हिंदी हमारी जान, कार्तिक ने भाषाओं के उपवन को सींचती हमारी कालिंदी हिंदी, सुशील गौतम ने मैं कुछ लिखना चाहती हूं, शब्दों से दुनिया की सोच को बदलना चाहती हूं, राकेश ने जो कल थे वो आज नहीं, लाल चंद ठाकुर ने जिसने सब कुछ दिया और बदले में कुछ नहीं लिया, डा. पिंकी ने हिंदी हमारी पहचान, दिनाक्षी ने ऐ हिन्दी! सागर की लहरें तेरा गीत गाती, ऋतिक ने बहुत दिन बाद उठाई कलम, अशोक सोनी ने शिक्षा पर करो विचार, डाॅ ओ.पी. शर्मा ने हिंदी से है हिंदोस्तान आदि रचनाएं प्रस्तुत कीं। प्रसिद्ध गजलकार मुनीष तन्हा ने शायराना अंदाज में मंच संचालन करके खूब समां बांधा। हिंदी दिवस पर फल प्रसंस्करण से संबंधित अनीता ठाकुर और वरिष्ठ साहित्यकार दिलीप कुमार को भी सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन दुआरा मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को गाया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए दीपक पूरी ने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बागी विधायक : व्हिप का उल्लंघन पर पर स्पीकर ने इन्हें कर दिया था डिस्क्वालिफाई

एएम नाथ। शिमला :  राजेंद्र राणा समेत 6 क्रॉस वोटर्स को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद हिमाचल में उठक पटक का दौर खूब चला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वार्ड नंबर 23 को मिली सौगात: सेक्टर 35 के पार्कों में निर्मित 3 ‘गैज़ेबो’ (हट) जनता को समर्पित, पार्कों में लगाए गए 200 नए बेंच

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : वार्ड नंबर 23 के विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय पार्षद प्रेमलता के प्रयासों से सेक्टर 35 के विभिन्न पार्कों में नवनिर्मित तीन आकर्षक हट (गैज़ेबो) आज स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन, बिलासपुर में 25 गांव को बनाया जा रहा है आदर्श ग्राम

बिलासपुर 30 दिसंबर  :  जिला मुख्यालय के बचत भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला बिलासपुर के 25 गांव में किया जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला...
Translate »
error: Content is protected !!