280 ग्राम नशीला पदार्थ, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा तथा 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद : 1 गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 16 सितम्बर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति से 280 ग्राम नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक कंडे व 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ जैपाल ने बताया कि पुलिस को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो उन्होंने नहर पुल रावलपिंडी रोड पर पैदल चलकर आ रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम किरनदीप उर्फ भीम पुत्र महिंदर पाल निवासी वार्ड नं 10 रैका महहला गढ़शंकर बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 280 ग्राम नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक कंडे व 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ जैपाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उक्त नशा कहाँ से खरीद करता था और आगे किसे बिक्री करता था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सदर होशियारपुर व थाना सिटी होशियारपुर में विभिन्न आरोपों में 3 केस दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भातपुर नाथां के खेतों में प्लास्टिक के लिफाफों के ढेर लगाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मट्टू 

गढ़शंकर, 4 जुलाई: कंडी संघर्ष समिति ने रामपुर बिल्ड़ों की सीमा पर भातपुर नाथां के खेतों में प्लास्टिक के लिफाफों के पहाड़ लगाए हुए हैं। वहां पर समाज सेवक गोल्डी सिंह बीहड़ां के साथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की इस सलाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में इंटर जोनल युवक और विरासती मेला शानो-शौकत के साथ संपन्न

ओवरऑल ट्रॉफी खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, लुधियाना ने जीती  गढ़शंकर 4 नवंबर : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अधीन चल रहे कॉलेजों के जोनल मुकाबलों में से विजेता विद्यार्थियों की विभिन्न सृजनात्मक, कलात्मक और विरासती गतिविधियों...
Translate »
error: Content is protected !!