यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के

by

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा पति-पत्नी के लंबे समय तक अलग रहने के आधार पर दिए गए तलाक को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि महिला मौखिक तौर पर ऐसे आरोप लगा रही है। उसके पास साक्ष्य नहीं हैं।
जस्टिस सुरेश कुमार कैत एवं जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने कहा कि यह दंपती वर्ष 2005 से अलग रह रहा है। उनके दोबारा एक साथ रहने की कोई संभावना नहीं है। बेंच ने कहा कि यहां विवाद पति और उसके परिवार के सदस्यों के अनादर से उत्पन्न हुआ था। परिवार में बार-बार होने वाले झगड़ों के परिणामस्वरूप मानसिक पीड़ा होती है। बेंच ने अपने आदेश में कहा कि लंबे समय तक चलने वाले मतभेदों और आपराधिक शिकायतों के कारण प्रतिवादी पति के जीवन में शांति नहीं रही और उसे दांपत्य संबंध से वंचित कर दिया, जो किसी भी वैवाहिक रिश्ते का आधार है।
शादी के रिश्ते में शारीरिक संबंध महत्वपूर्ण आधार : बेंच ने कहा कि पारिवारिक अदालत ने सही निष्कर्ष निकाला कि पत्नी ने पति के साथ क्रूरता की और उसकी अपील खारिज कर दी। बेंच ने माना कि शादी के रिश्तों में शारीरिक संबंध एक महत्वपूर्ण आधार है। यहां पति-पत्नी दो दशक से ज्यादा समय से अलग हैं। ऐसे में पति यदि किसी अन्य महिला से संबंध बनाता है तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है।
यह है मामला : इस मामले में पत्नी ने पति को तलाक देने के पारिवारिक अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया है कि पति के खिलाफ क्रूरता के आरोप गलत थे। महिला ने दलील दी थी कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर  आयोजित कार्यक्रम में लिया विधानसभा अध्यक्ष ने भाग : स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा  में आयोजित हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम

एएम नाथ। चंबा (ककीरा), 22 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आज  स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।...
पंजाब

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में 18 वर्षीय लड़की मिली : लड़की को सिविल अस्पताल रोपड़ में दाखिल करवाया, डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ में किया रैफर

रोपड़ : गांव कोटला निहंग में मंगलवार सुबह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में 18 वर्षीय लड़की मिली, लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस के जरिए लड़की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों में हुई बहस , फिर कर डाली हत्या : दोस्त इकटठे बैठकर पी रहे थे शराब, मामूली बहस से हाथोपाई और फिर दातर से हमला कर घायल कर जलती आग में फेंका, जलने से हुई मौत

गढ़शंकर । गांव चक्क हाजीपुर में प्रवासी मजदूरों के शराब पीते समय हुए झगड़ में एक प्रवासी मजदूर ने अपने दोस्त को दातर से हमला कर घायल करने के बाद जलती आग में फेंक...
Translate »
error: Content is protected !!