2.96 करोड़ रुपए के 5.035 किलो ग्राम सोने के आभूषण एवं 14.236 किलो ग्राम चांदी को पकड़ा : आयुक्त डॉ. युनुस

by

शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. युनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में टीमों द्वारा अवैध शराब की बोतले जब्त की जा रही हैं तथा कच्ची शराब को भी नष्ट किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस क्रम में जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की अवैध भट्टी लगाकर कशीदगी की जा रही थी। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल को मिली सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए इस क्षेत्र में पंहुच कर छापेमारी की। टीम द्वारा अवैध रूप से शराब के रूप में परिवर्तित की जा रही 1200 लीटर कच्ची लाहन को कब्जे में लिया गया जिसमें 200-200 लीटर के छः ड्रम थे। विभाग ने इस शराब को आबकारी नियमानुसार मौके पर नष्ट किया एवं शराब की भट्टी को भी तोड़ दिया।
आबकारी आयुक्त ने बताया कि एक अवैध शराब कारोबारी को 10 लीटर लाहन के साथ पकड़ा और नियमानुसार आगामी करवाई की गई। प्रवर्तन दल द्वारा जिला ऊना के मैहतपुर में भी नाका लगाकर निरीक्षण के दौरान 24 बोतलें अंग्रेजी शराब एवं 46 बोतलें बीयर (चंडीगढ़ में बिक्री के लिए) जब्त कर आबकारी अधिनियम के अनुसार जुर्माना वसूला गया। जिला सिरमौर में भी टीम द्वारा 05 स्थानों में दबिश दी गई जिसमें टीम ने 53 बोतलें देसी शराब की जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत दोषी व्यक्ति के विरूद्व मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना एवं बद्दी में भी विभागीय अधिकारियों ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और नियमों की अवहेलना करने वाले अनुज्ञापियों के परिसर से 74 पेट्टी शराब को कब्जे में लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (दक्षिण क्षेत्र) परवाणू द्वारा भी जोन के विभिन्न स्थानों में शराब की 121 बोतलें जब्त करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा गया है। जिला शिमला में भी अधिकारियों द्वारा शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में 75 लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध शराब और कर चोरी के विरूद्ध अभियान में सफलता मिल रही है। अधिकारियों द्वारा विगत कुछ समय में लगभग 3405 बोतलें कब्जे में लेकर नियमानुसार कारवाई की है। इसके अतिरिक्त कर चोरी के मामलों में भी विभाग ने 5.035 किलो ग्राम सोने के आभूषण एवं 14.236 किलो ग्राम चांदी को पकड़ा है और इन आभूषणों का मूल्य लगभग 2.96 करोड़ रुपए है। इस पर विभाग ने लगभग 18,09,080 का जुर्माना वसूल किया है।
आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों को पूर्व में ही अवैध शराब और कर चोरी करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अवैध शराब के निर्माण एवं व्यापार पर आबकारी विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही करता रहेगा। विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों को अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं। इस अभियान में पूरे प्रदेश भर में 26 टीमें कार्यरत हैं।
उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि विभाग ने अवैध शराब पर निगरानी रखने के लिए मुख्यालय स्तर पर चौबीसो घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया है और अवैध शराब के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नम्बर 18001808062 तथा व्हाट्स ऐप नम्बर 94183-31426 भी जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इन दूरभाष नम्बरों पर दर्ज करवायें ताकि त्वरित कारवाई की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनकल्याण और लोकसेवा की भावना से कार्य कर रही सरकार : किशोरी लाल

बैजनाथ, 8 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, किशोरी लाल ने कहा कि लोकसेवा और जन कल्याण ही सुक्खू सरकार का ध्येय है। सरकार लोगों को घरद्वार पर सुविधाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छाती के दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था हरपाल, इलाज के दौरान मौत : परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए

रोहित जसवाल।  ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान हरपाल सिंह सुनेहरा की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों और स्टाफ पर कथित उपचार में लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रास्ता भूले बादल और बारिश – हिमाचल प्रदेश में 54 साल में सातवीं बार हुई सबसे कम बरसात

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने के बाद नवंबर महीने में भी अब तक बारिश नहीं हुई है. इस साल अक्टूबर महीने में 97 फीसदी तक कम बारिश हुई और नवंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पिपलू मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बैठक में कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे विशेष रूप से उपस्थित ऊना, 25 मई – जिला मुख्यालय ऊना में जिला स्तरीय पीपलू मेला आयोजन के विषय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!