नाबालिग लड़की के पेट में जब दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा– पोल उस समय खुली :चचेरे भाई ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से किया दुराचार,मामला दर्ज , ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

by

सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया। आरोपी चचेरा भाई 15 साल की बहन से ही संबंध बनाता रहा। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से हो रहे इस दुराचार की पोल उस समय खुली जब उसके पेट में दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा।
पहले तो बच्ची ने डर के मारे कुछ नहीं बताया लेकिन माता-पिता ने सख्ती से पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद अभिभावकों ने थाना सुल्तानपुर लोधी में शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में एक महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। छोटी बेटी 15 साल की है और सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा थी, लेकिन कुछ अर्से पहले उसने स्कूल जाना बंद कर दिया।
सख्ती से पूछने पर बताई सारी बात : नाबालिगा की माता ने बताया कि काफी दिन से उसकी बेटी के पेट में दर्द रहने लगा और उसका पेट भी फूला-फूला नजर आ रहा था। इस पर जब उसने बेटी से इस बारे में कई बार पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि केशवजीत सिंह निवासी मोठांवाल पिछले सात-आठ माह से डरा-धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। इसी वजह से उसका पेट फूल गया है।
कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दी , उन्हीनो बताया कि जब उसने केशवजीत सिंह से पूछा कि तुम तो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है और तुने मेरी बेटी के साथ गलत काम क्यों किया तो वह माफी मांगने लगा। इस पर उसने उसे कहा कि ये गलती माफी के लायक नहीं है। इस पर केशवजीत सिंह कहने लगा कि यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।
नाबालिग का होगा मेडिकल : जांच अधिकारी SI प्रदीप कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि लड़की कितने माह की गर्भवती है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल में बच्चों को दी गई जानकारी: हुशियारपुर में फैमिली वॉक के लिए बढ़ रहा है उत्साह : परमजीत सचदेवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर की ओर से 2 नवम्बर 2025 को आयोजित की जा रही “सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर फैमिली वॉक” के संबंध में एस.डी. सिटी पब्लिक स्कूल में छात्रों को जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में बम की धमकी : डीसी कार्यालय कराया खाली

एएम नाथ। मंडी :  मंडी जिले में बुधवार की सुबह उपायुक्त (डीसी) कार्यालय और उससे सटे अदालत के परिसर को वहां बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद खाली करा दिया...
पंजाब

5-5 साल कैद : 25 दिनों की बच्ची को जमीन पर पटक दिया था, महिला ने अपने पति के साथ हुए झगड़े के बाद

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ जिला अदालत ने आज एक कलयुगी मां और उसके पति को 5-5 साल कैद की सजा सुनाई है। महिला ने अपने पति के साथ हुए झगड़े के बाद अपनी ही 25...
हिमाचल प्रदेश

जिला में मृत पाए गए कबूतर व कौओं में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं, टेस्ट से हुई पुष्टि

ऊना (16 जनवरी)- जिला में मृत पाए गए कबूतर व कौओं की बर्ड फ्लू टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु पालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन...
Translate »
error: Content is protected !!