अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने में रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी का अहम योगदान: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 24 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी मानवता की सच्ची सेवा कर रही है, जिसकी जिनती प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि अंधेरी जिंदगियों को रोशन कर सोसायटी मानव कल्याण का बहुत बड़ा कार्य कर रही है। वे आज माडल टाऊन क्लब में रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के 14वें स्थापना दिवस पर आयोजित समागम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सोसायटी के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस समागम में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोसायटी के पिछले 14 वर्ष के कार्यकाल में 3850 से अधिक लोगों को जिनमें 470 बच्चे( 6 महीने से लेकर 16 वर्ष तक के) जो अंधेरी जिंदगी जी रहे थे, उन्हें रोशनी प्रदान कर इस सुंदर संसार को देखने योग्य बनाया गया है। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा व चेयरमैन जे.बी बहल ने सोसायटी के 14 वर्ष के कार्यकाल को विस्तार से बताया। आज के समागम में मास्टर कृष्ण अरोड़ा, सुलखन सिंह, गौरव जिन्होंने शरीर दान के प्रण पत्र भरे, उन्हें सोसायटी की ओर से सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाना, वरिंदर शर्मा बिंदू, प्रिंसिपल डी.के शर्मा, मदन लाल मल्हन, बीना चोपड़ा, कुलदीप राय गुप्ता, शाखा बग्गा, राजेंद्र मोदगिल, अमित नागपाल, वरिंदर चोपड़ा, कृष्ण अरोड़ा, संदीप सैनी, कुलवंत सिंह सैनी, मोहन लाल पहलवान, आशीष सरीन, डा. तरसेम सिंह, मीनाक्षी मेनन, रविंदर सिंह, काशवी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक का शव बिस्त दोआब नहर में मिला, मंगलवार को इनकी एक्टिवा व फोन मिला था नहर किनारे।

माहिलपुर : राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक राजन का शव बिस्त दोआब नहर में ईसपुर गांव के पास बरामद हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह...
article-image
पंजाब

चोरी के ट्रक के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 फरवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन की रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) लेकर किया टॉप : कांगड़ा की कृतिका शर्मा 698 अंक लेकर प्राप्त किया दूसरा नंबर

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आज 10वीं कक्षा के घोषित रिजल्ट में प्रदेश में हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल नादौन की छात्रा रिधिमा शर्मा ने 700 में से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत – हर लड़की जैसे थे मेरे सपने, ओलंपिक जानती तक नहीं थी : विनेश

नई दिल्ली : पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रोड शो किया. रोड शो में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!