आम आदमी पार्टी की सरकार ने किए वादे पूरे नहीं किये- भुल्लेवाल राठां

by

गढ़शंकर, 25 सितम्बर: गढ़शंकर से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक सरदार सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां ने आज गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की। इस मौके उन्होंने संबोधित करते कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनावों से पहले लोगों से किए वादे पूरे नहीं किये जा रहे। उन्होंने दोष लगाया की बीत क्षेत्र में अड्डा झुंजिया में उनकी सरकार के समय बना अस्पताल अब लोगों के लिए एक सफेद हाथी बनकर ही रह गया है। उन्होंने दोष लगाया कि आप सरकार ने वहां डॉक्टरी स्टाफ नियुक्त नहीं किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सरकार पर सवाल करते कहा कि वह बताएं कि 50 हजार करोड़ का कर्ज कहां खर्च किया जबकि लोगों से किए वादे तो पूरे ही नहीं किए गए। उन्होंने राघव चड्ढा की शादी पर भी पंजाब सरकार द्आ पंजाब का पैसा बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां के साथ तरलोक सिंह नागपाल, डा कृष्ण बद्धन, कुलवरन सिंह मोइला, महिंदर सिंह चाहलपुर, मोहन सिंह पनाम, नंबरदार जसकमल ढाडा, सुरेन्द्र सिंह पनाम, सुच्चा सिंह बिल्ड़ों, नंबरदार अवतार सिंह, सुरेन्द्र दारापुरी, गुरदयाल सिंह दुगरी व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला के साथ दो सगे भाइयों ने 3.8 करोड़ रुपये की ठगी

पटियाला : पटियाला में जमीन के सौदे में एक महिला के साथ दो सगे भाइयों की ओर से 3.8 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने...
article-image
पंजाब

अध्यापक नेता हरमेश भाटिया को विभिन्न शख्सियतों द्वारा श्रद्धांजलियां भेेंट

गढ़शंकर : डीटीएफ के ब्लाक अध्यक्ष व मजदूर मुलाजम किसान अध्यापक के साथी हरमेश भाटिया नमित अंतिम अरदास उनके पैतृक गांव में आयोजित की गई। हरमेश भाटिया गत दिनों इस संसार को अलविदा कर...
article-image
पंजाब

प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को तेजी से मजबूत कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 752.79 लाख रुपए की लागत से गांव चक्क साधु से चग्गरां तक बनने वाली 10.47 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर: 28 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री...
article-image
पंजाब

रेत से भरा 10 टायर वाला ट्रक पलटा : चालक घायल, इलाज के लिए पीजीआई भेजा

गढ़शंकर, 12 जुलाई: बीती रात गढ़शंकर-आनंदपुर साहिब रोड पर रोडमजारा गांव के पास रेत से भरा 10 टायर वाला ट्रक पलट गया जिसके कारण ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज...
Translate »
error: Content is protected !!