सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डल्लेवाल में आजादी का अमृत महाउत्सव मनाया : पवन कटारिया ने सैनिक प्रशोतम सिंह राणा की शहादत की दी जानकारी

by

गढ़शंकर, 25 सितंबर : सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डल्लेवाल में विद्यार्थियों ने आजादी का अमृत महाउत्सव मनाया। इस मे आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले सभी योद्धाओं व शूरवीरों को याद किया गया और स्कूल के बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा फहराते हुए रैली निकाली। जिसमें इस रैली में स्कूल स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। स्कूल की मुख्य टीचर सुखबीर कौर व रजनी मैडम ने अमृत महाउत्सव में आये सभी लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुखप्रीत कौर, रजनी रानी, कुलदीप कौर, मनजिंदर कौर, नेहा, कंचन, अलका, रघवीर सिंह, रमन कुमार, ममता, संतोष, ब्रिज बाला, कार्तिक, बलजिंदर सिंह, मोनिका व नेहा भी उपस्थित थे।
इस दौरान आयोजित समागम मेँ गांव के 1965 भारत पाक युद्ध मे शहीद हुए सैनिक प्रशोतम सिंह राणा ने बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राणों की देश के लिए आहूति दी थी। जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया ने सैनिक प्रशोतम सिंह राणा की शहादत की जानकारी विद्यार्थियों व अन्य उपस्थित लोगों को देते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुया और उसके बाद भी देश मे देश के दुश्मनों से देश व हम सभी को सुरक्षित रखने के लिए दुश्मन देश के खिलाफ लड़ते हुए सैनिकों ने आपनी जान की कुर्बान किया। जिनमें हमारे गांव के राणा परषोतम सिंह की शहादत भी शामिल है। इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हंस राज कटारिया ने कहा कि हर वर्ष आठबी और दसवीं कक्षा में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को 1200, 1000 और 800 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।
इस दौरान सरपंच भविशन दास कटारिया , समाजसेवी सूबेदार मेजर हंस राज कटारिया, जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया ने पांचवी कक्षा में अच्छे नंबर लेने वाले विद्यार्थियों को नकद इनाम वितरित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्ची को लगी गोली -अचानक सिर से बहने लगा खून… पतंगबाजी देख रही थी मासूम मां के साथ घर की छत पर

लुधियाना :   गोली चलने से एक बच्ची घायल हो गई। दरअसल लोहड़ी की मस्ती में चारों तरफ डीजे बजे रहे थे। जगह-जगह ऊंची आवाज के गानों के बीच हुल्लड़बाजों की भी मौज रही। इसी...
article-image
पंजाब

CM मान को एशियन गेम्स हॉकी का निमंत्रण : जापान जाने के लिए केंद्र की मंजूरी का इंतजार

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन हॉकी फेडरेशन ने जापान में चल रहे आइची-नागोया एशियन गेम्स के हॉकी मुकाबले देखने के लिए आमंत्रित किया है। प्रस्तावित जापान दौरे के लिए मुख्यमंत्री की...
article-image
पंजाब

पराली की अपशिष्ट को खेतों में ही समेटने की नवीनतम तकनीक संबंधी जानकारी दी

गढ़शंकर :23 सितम्बर: क्षेत्रीय गांव थाणा में कृषि एवं किसान वैल्फेयर विभाग के तत्वावधान में वातावरण संभाल तथा धान की पराली प्रबंधन के विषय के तहत किसान जागरुकता कैंप डा. हरजीत सिंह कृषि विस्तार...
article-image
पंजाब

Help Desk Inaugurated at Public

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 17 : Hon’ble District and Sessions Judge of Hoshiarpur, Mr. Rajinder Aggarwal, inaugurated a Help Desk at the public entrance of the New Court Complex, Hoshiarpur. On this occasion, Hon’ble...
Translate »
error: Content is protected !!