हिमाचल प्रदेश के मुख्य्मंत्री सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का किया अवलोकन

by

वाघा बॉर्डर(अमृतसर): मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया।
वाघा बॉर्डर पर प्रत्येक दिन भारतीय सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान के सुरक्षा बल द्वारा बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।
दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने देश के कोन-कोने से आए लोगों के साथ इस सेरेमनी का आनंद उठाया।
मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लेने वाले जवानों को मिठाइयां बांटी और उनके शौर्य और समर्पण की सराहना की।
मुख्यमंत्री अटारी-वाघा बॉर्डर में जीरो पॉइंट पर भी गए।
मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों ने आवश्यकता पड़ने पर हर बार अपने प्राणों की आहुति देकर देश की अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखा है। उन्होंने कहा कि अपने सैनिकों पर हम सभी को गर्व है।
आई.जी. जालंधर रेंज बी.एस.एफ. व हिमाचल काडर के आई.पी.एस. अधिकारी डॉ. अतुल फुलझेले ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें एक पौधा भेंट किया। इस समय दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में देश विदेश के नागरिक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
article-image
पंजाब

बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों ने बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में दिया विशाल रोष धरना

गढ़शंकर, 30 जून :  गढ़शंकर ब्लॉक में बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों द्वारा शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन और किरती किसान यूनियन के नेतृत्व में बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में विशाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी दे रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

आईटीआई व 12वीं पास युवाओं को सीपेट बद्दी में प्रवेश हेतु कार्ययोजना तैयार करें एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की मुलाक़ात – अपना बहुमत खो चुकी है सुक्खू सरकार, सत्ता में रहने का नहीं है नैतिक अधिकार : जयराम ठाकुर

चुनाव परिणाम के बाद हिमाचल में नहीं रहेगी कांग्रेस सरकार एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाक़ात की। इस...
Translate »
error: Content is protected !!