साधु सिंह धर्मसोत को मिली जमानत:जंगलात घोटाले में

by

चंडीगढ़ : जंगलात घोटाले में बंद पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को जमानत मिल गई है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह राहत दी। साधु सिंह धर्मसोत के अलावा पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को भी जमानत मिल गई है।
पूर्व मंत्री धर्मसोत और गिलजियां पर जंगलात घोटाले का आरोप है। धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने एक पेड़ कटाई के बदले 500 रुपए रिश्वत ली। इससे उनके करीब सवा करोड़ रिश्वत लेने का पता चला। इसी केस में संगत सिंह गिलजियां भी आरोपी हैं। जिन्हें हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हुई है लेकिन उनके भतीजे दलजीत गिलजियां को विजिलेंस ने अरेस्ट कर लिया था। जिसके बाद वह भी जेल में बंद हैं।
गौरतलब है कि पंजाब में कई पूर्व कांग्रेसी मंत्री आप सरकार के रडार पर हैं। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को टेंडर स्कैम में अरेस्ट किया जा चुका है। पूर्व मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग के खिलाफ बसों की बॉडी के मामले की जांच चल रही है। उन पर अरविंद केजरीवाल का फेक लेटर वायरल करने का भी केस दर्ज हो चुका है। इनके अलावा तृप्त राजिंदर बाजवा जमीन बिक्री गड़बड़ी और सुखजिंदर रंधावा कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को वीआईपी ट्रीटमेंट के मामले में आरोपों से घिर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पठानकोट का युवक पनामा के जंगलों में हुआ लापता : एमबीए की थी और अमेरिका जाने की जिद पर था अड़ा – दो ट्रेबल एजंटों के खिलाफ मामला दर्ज

 पठानकोट :   पठानकोट में भी देखने को मिला जहां पर एक नौजवान जोकि डोंकी लगाकर अमेरिका गया था । वह पनामा के जंगलों में खो गया । जिसका कोई सुराग नहीं लगा जिनकी आखरी...
article-image
पंजाब

बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करना हमारी ज़िम्मेदारी : इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पुलिस थाना माहिलपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों से वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की ओर से विशेष बातचीत की गई जिसमें क्षेत्र में पुलिस प्रशासन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर बातचीत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमकर बहस : मांग पत्र सौंपने पहुंचे बीत कमेटी के सदस्यों और डिप्टी स्पीकर के बीच जमकर बहस हुई

19 जनवरी को गुरुवार को झुंगिया में एक वजे फूंका जाएगा डिप्टी स्पीकर का पुतला बीत भलाई कमेटी की अगुवाई में लोगो ने लगाया पांच घंटे ट्रैफिक जाम गढ़शंकर – बीत भलाई कमेटी द्वारा...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल यूनिवर्सिटी में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :. लैमरिन टेक स्किल यूनिवर्सिटी पंजाब परिसर में आयोजित भव्य तीज उत्सव के दौरान रंगों, संस्कृति और उत्सव से सराबोर हो उठी। यह आयोजन भारतीय परंपरा का जीवंत प्रतिबिंब था, जिसमें नारीत्व,...
Translate »
error: Content is protected !!