घरों से ही सुनिश्चित हो ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन: एडीसी गंधर्वा राठौड़

by

धर्मशाला, 27 सितम्बर। ठोस और तरल कचरे के सही निष्पादन की शुरुआत घरों से ही होनी चाहिए। स्वच्छता से जुड़े विभागों को ठोस और तरल कचरे के निष्पादन को लेकर आम जनमानस को जागरूक करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। डीआरडीए के सभागार में आज बुधवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने हेतु आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
बैठक में जिला में एनजीटी के तहत गठित कमेटियों द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। एडीसी ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा सम्बन्धित विभाग इस योजना के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्यो का निर्वहन करें।
एडीसी ने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की और से सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन आदि के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनका सफल तरीके से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।
एडीसी ने कहा कि जिला के नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारी कदम उठाएं तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है।
बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तहत जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं, जिला में बायो मेडिकल वेस्ट की मात्रा व उनका प्रबंधन, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ वरुण गुप्ता और कनिष्ठ अभियंता रजत ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुल्हन को शादी से पहले भगा ले गई उसकी सहेली : समलैंगिक रिश्ते का अनोखा मामला

तरनतारन : पंजाब के तरन तारन जिले से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इस मामले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंकाया है, बल्कि परिवार को भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

600 KM पीछा कर दिल्ली पुलिस ने दबोचा : 4 साल से फरार चल रहा था का हत्यारा

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (AHTU) ने एक अंतरिम जमानत से फरार घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्या के एक पुराने मामले का पर्दाफाश कर दिया है. यह गिरफ्तारी हरियाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश: मुख्यमंत्री के दौरे के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध – हेमराज बैरवा

हमीरपुर 21 नवंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के हमीरपुर जिले के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी : HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक, अब कौन बनी दुल्हन?

धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भाजपा के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने दूसरी शादी की है। धर्मशाला में पूर्व विधायक ने स्वाति कपूर से सात फेरे लिए हैं। इससे पहले, सूबे...
Translate »
error: Content is protected !!