केंद्रीय जेल के सभी बंदियों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

by

सभी बंदियों के अलावा जेल अधिकारियों सहित 96 स्टाफ सदस्यों का भी हुआ टीकाकरण
होशियारपुर  I जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय केंद्रीय जेल में बंदियों को आज कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई गई, जिस दौरान सभी योग्य लाभार्थियों के अलावा जेल अधिकारियों सहित 96 स्टाफ सदस्यों का भी कोविड टीकाकरण किया गया।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से स्थानीय जेल के अंदर विशेष कैंप लगाकर सभी योग्य बंदियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई ताकि इन सभी का भी कोविड से बचाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जेल में दिन में ही सभी लाभार्थियों का समय पर टीकाकरण यकीनी बनाया गया, जिसमें पुरुष व महिला बंदी शामिल है। जेल में वैक्सीन कैंप जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग के नेतृत्व में लगाया गया। इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह धालीवाल, डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह व तेजपाल सिंह, मैडिकल अधिकारी डा. रामवीर, डा. गुरजीत सिंह मौजूद रहे।
टीकाकरण अभियान संबंधी अपनीत रियात ने बताया कि जिले के अंदर अब तक कोविड वैक्सीन की 84656 डोजें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आज तक 8330 हैल्थ केयर वर्करों को पहली व 3618 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह 12263 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली व 3653 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जबकि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के अलावा 45 से 59 वर्ष तक के अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त 56792 लाभार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अलग-अग स्थानों पर लगाई जा रही वैक्सीन के अंतर्गत आज सरकारी कालेज में 58, ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में 166, बी.डी.पी.ओ-1 कार्यालय मेें 97 व बी.डी.पी.ओ-2 के कार्यालय में 58 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि कोविड के बढ़ रहे केसों के मद्देनजर जरुरी सावधानियों का बिना किसी लापरवाही के पालन यकीनी बनाने के साथ-साथ जिले के सभी योग्य लाभार्थियों को टीकाकरण करवाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से सिविल अस्पतालों व सरकारी स्वास्थ्य कें्रों के अलावा कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी टीकाकरण की सुविधा शुरु करवाई गई है व लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में  महात्मा गांधी-ना-फुरमानी अंदोलन विषय पर बैवीनार का आयोजन

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के सोशल सांईस विभाग दुारा यूजीसी के सहयोग के साथ भारत की अजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित अजादी का अमृत महोत्सव थीम के अधार पर और...
article-image
पंजाब

पेड़ से टकरा कर कैंटर चालक की मौत

गढ़शंकर, 14 जनवरी : गढ़शंकर-बंगा रोड पर मंगलवार सुबह सीमेंट से भरे कैंटर की सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

14 उम्मीदवार ; लुधियाना पश्चिमी सीट में आजमाएंगे किस्मत – 19 जून को पड़ेंगे वोट

लुधियाना ।  लुधियाना पश्चिमी सीट के उप चुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अब ताल ठोकेंगे । पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि आज नामांकन पत्र वापस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन : 48 घंटे में ही इस पेज को 55 लाखों ने फॉलो किया

नई दिल्ली :पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम को सुधारने को लेकर जंतर-मंतर का विरोध प्रदर्शन अभी खत्म हुआ ही था कि सोशल मीडिया पर एक पर नए आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है. इसे...
Translate »
error: Content is protected !!