35 वर्ष की बेदाग सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त : लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी

by

होशियारपुर, 30 सितंबर : जिला लोक संपर्क कार्यालय होशियारपुर में तैनात स्टेज मास्टर सूरज मोहन विभाग में लगभग 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए, जिनके सम्मान में एक शानदार विदाई पार्टी दी गई। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी होशियारपुर हरदेव सिंह आसी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, सीनियर सहायक विजय कुमार, कमलजीत कुमार, रणदीप कुमार और शम्मा देवी उपस्थित थे।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए ज़िला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी ने कहा कि सूरज मोहन बहुत मेहनती, समय के पाबंद और अपने काम के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त उन्हें कार्यालय का जो भी कार्य सौंपा गया, उन्होंने उस कार्य को बड़ी मेहनत व लगन से समय पर पूरा किया। उन्होंने कहा कि अपनी सेवा के दौरान उन्होंने कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया और इतनी लंबी बेदाग सेवा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सूरज मोहन के सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग को उनकी कमी हमेशा खलेगी।
इस मौके पर सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने सूरज मोहन के साथ लंबे समय तक काम किया है और इस दौरान वे उनके काम के प्रति समर्पण से काफी प्रभावित हुए। उन्हें जो भी काम दिया जाता था, वे उसे पूरा करके ही लौटते थे। अपनी इसी खूबी के चलते वह बाकी स्टाफ के लिए एक मिसाल बन गए हैं।
इस अवसर पर भाषा विभाग से विशेष रूप से उपस्थित रहे जिला खोज अधिकारी डॉ.जसवन्त राय ने कहा कि इन दिनों बेदाग एवं स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना बहुत बड़ी बात है, जिसके लिए सूरज मोहन बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सूरज मोहन की पत्नी मोनिका रानी, बेटे रजत शारदा के अतिरिक्त केसी मैकग्लान, नरेंद्र कौशल, कमलजीत शर्मा, चेतन शर्मा, सुनील शर्मा, गौतम कौशल और अमित शर्मा मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में तस्कर घायल – एसपी डॉ. मुकेश कुमार ने दी जानकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई एक विशेष रेड के दौरान एक नशा तस्कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले : विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि भारत में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं।संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और...
Translate »
error: Content is protected !!