19 वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला : एएसआई व कांस्टेबल ससपेंड , मामला दर्ज , अभी तक ग्रिफ्तारी नहीं, मृतक युवक के पिता ने कहा दो दिन में ग्रिफ्तारी नहीं हुयी तो हाईवे पर लगेगा जाम

by

मोहाली : मोहाली की छज्जूमाजरा कॉलोनी के 19 वर्षीय युवक तेग बहादुर सिंह के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सनी एनक्लेव पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुरजीत सिंह व कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, लेकिन अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।
मृतक तेग बहादुर सिंह के पिता सर्बजीत सिंह ने कहा कि पुलिस दोनों आरोपी पुलिस कर्मचारियों को दो दिन में गिरफ्तार नहीं करती है तो वह अपने परिवारजनों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर हाईवे जाम करेंगे। इसी बीच शनिवार को खरड़ सरकारी अस्पताल में तेग बहादुर सिंह का पोस्टमार्टम किया गया। शवगृह के बाहर मृतक के पिता सर्बजीत सिंह और परिवार के कई लोग मौजूद थे। पिता सरबजीत सिंह इस बात पर अड़े थे कि वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार तभी करेंगे जब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि दोनों पुलिस कर्मचारियों एएसआई सुरजीत सिंह और कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अगले दो-तीन दिन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के इस आश्वासन पर परिवारजनों ने तेग बहादुर सिंह का दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
गौरतलब है कि इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले 19 वर्षीय तेग बहादुर सिंह को एएसआई सुरजीत सिंह व कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह ने मोटरसाइकिल पर जाते समय रोक कर उसे कागजात दिखाने को कहा था। उसने आरसी दिखाई तो सुरजीत सिंह ने आरसी को जाली बताया और उसे धमकी दी कि वह उसे चोरी की मोटरसाइकिल के आरोप में फंसाकर जेल भेज देगा, नहीं तो वह उसे 20 हजार रुपये दे। इसके बाद युवक ने किसी तरह दो हजार रुपये का इंतजाम कर इन पुलिस कर्मचारियों को दिए और अगले दिन अपने दोस्त के पिता को साथ ले जाकर मोटरसाइकिल की असली आरसी भी इन पुलिस कर्मचारियों को दिखाई लेकिन वे कर्मचारी तेग 20 हजार रुपये लेने पर अड़े रहे और बार-बार उसे क्रिमिनल केस में फंसाने की धमकी देते रहे। वह इतनी बड़ी रकम देने का प्रबंध नहीं कर पाया और तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
पुलिसकर्मियों पर सुसाइड नोट के साथ ही वीडियो बनाकर लगाया आरोप : आत्महत्या करने से पहले मृतक ने अपना एक वीडियो भी बनाया। इसमें उसने पुलिस कर्मचारी सुरजीत सिंह और हुसनप्रीत सिंह का नाम लेते हुए इन्हें अपनी आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दोषी ठहराया। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने पंजाबी में सुसाइड नोट भी लिखा है जो उसके कमरे में रखी एक कॉपी में बरामद हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब मोबाइल रिचार्ज भी हो सकते हैं महंगे, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : पुनीत महाजन

चंडीगढ़। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब आम जनता को मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के महंगे होने का भी झटका लग सकता है। चर्चा है कि आने वाले समय में मोबाइल कंपनियां अपने...
article-image
पंजाब

भाजपा के जम्मू कशमीर के महासिचव रैणा के चुनावी कार्यालय के उदघाटन पर पहुंचने पर किसानों ने दिखाए काले झंडे

गढ़शंकर: जम्मू कशमीर के भाजपा के महासचिव नरिंद्र सिंह रैणा ने जव बार्ड नंबर तीन में भाजपा प्रत्याशी सत्या देवी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने पुहंचे तो वहां पर कुल हिंद किसान सभा...
article-image
पंजाब

Heritage Lights to Illuminate Historical

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.29 : In a move aimed at enhancing public infrastructure and promoting urban beautification, MLA Brahm Shankar Jimpa inaugurated the installation of heritage-style lights across Hoshiarpur’s prominent markets, beginning from the iconic Ghanta...
Translate »
error: Content is protected !!