अनुराग सिंह ठाकुर ने किया स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ :अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने का किया आह्वान

by

हमीरपुर 01 अक्तूबर । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और अन्य संस्थाओं एवं संगठनों के युवा स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक देश के सभी जिलों में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से स्वच्छ भारत 3.0 अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने की शपथ भी दिलाई। तथा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशक ईरा प्रभात ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा स्वच्छ भारत 3.0 अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनएसएस स्वयंसेवियों और अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीस साल पुराने पंचायती राज एक्ट बदलने पर विचार करे प्रदेश सरकार : हाईकोर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार को पंचायतों के 30 साल पुराने पंचायती राज कानून को बदलने पर विचार करने को कहा है। अदालत ने कहा कि ग्राम पंचायतों...
article-image
पंजाब , समाचार

चिट्टा शरेआम विकदा..युवायों ने सेहत मंत्री को चिट्टा दिखा कर नशा बंद करवाने की मांग करते हुए कहा के पुलिस नही कर रही कारवाई

मानसा : पंजाब में लगातार नौजवानों की मौतें नशे कारण हो रही हैं। पंजाब के लोगों के बड़े-बड़े दावे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार भी  लगातार दावे कर रही है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी पात्र बच्चों और युवाओं तक पहुंचे सुख आश्रय योजना का लाभ : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक में एडीसी मनेश यादव ने दिए निर्देश

हमीरपुर 29 नवंबर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना...
हिमाचल प्रदेश

रक्षा पेंशनर जमा करवाएं वार्षिक पहचान: डीपीडीओ

ऊना 4 फरवरी: रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी अविनाश कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपीडीओ ऊना से पेंशन प्राप्त करने वाले जिन पेंशनरों की पेंशन वार्षिक पहचान न होने के कारण पेंशन...
Translate »
error: Content is protected !!