विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

by

चंबा, 2 अक्तूबर : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा का प्रवास कर विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी माता स्वर्गीय चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।
मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार जनों को सांत्वना प्रदान की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंचल नैय्यर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है।
वह मृदुभाषी एवं मिलनसार महिला थी। समाज सेवा में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा । इस दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, सचिव रमेश राव ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, मत्स्य विभाग में जोखिम निधि के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मेहरा सहित लियाकत अली , नरेश राणा, जीवन सलारिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार…..सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

अमृतसर : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग क्षेत्र को किया जाएगा शिवा प्रोजेक्ट में शामिल : जगत सिंह नेगी

तत्तापानी क्षेत्र में बनाया जाएगा नया कानून गो सर्कल राज्य सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है सुनिश्चित एएम नाथ। करसोग : ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि तत्तापानी में मनाए जाने वाला तीन दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं

चंबा, ( सिंहुता) 4 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेआज सिहुंता के छलाड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के हरोली मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल का उनके पैतृक गांव सलोह में अंतिम संसकार

जसवाल के अंतिम संसकार में विभिन्न राजनीतिक,धार्मिक व समाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्याकर्ता पहुंचे भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: भाजपा के हरोली मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल का कल मोहाली में निजी अस्पताल में...
Translate »
error: Content is protected !!