नशे की रोकथाम सहित अपराध नियंत्रण में करें सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग – अभिषेक जैन

by
ऊना, 3 अक्तूबर – जिला मुख्यालय ऊना में नशे के प्रचलन व रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता अभिषेक जैन सचिव गृह विभाग हिमाचल प्रदेश ने की। बैठक में अभिषेक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ कारगर कदम उठाते हुए निर्भीकता के साथ कार्य करेंc
अभिषेक जैन ने कहा कि ऊना जिला में नशे के खिलाफ की जा रही सख्त कार्यवाही की बदौलत इससे संबंधित आंकड़ों में लगातार सुधार हो रहा है तथा इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद नशे के खिलाफ और अधिक सख्त एवं कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस विभाग बेहतरीन समन्वय के साथ कार्य करें ताकि राज्य में बाहर से आने वाले नशे की आपूर्ति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिला के सभी क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों में नशे की रोकथाम के लिए जन जागरूकता बढ़ाई जाए ताकि नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में आम जन मानस को शिक्षित कर नशे की मांग में कटौती की जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला में कार्यरत नशा मुक्ति केंद्रो में व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला में कानून व्यवस्था सहित नशे के खिलाफ अपनाई जा रही कार्रवाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित सूचना प्रौद्योगिकी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किया जाए ताकि कम जनशक्ति के साथ बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके। बैठक में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ की जा रही कार्यवाहियों के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ रहेगा बंद 11 से 19 जून तक

ऊना, 9 जून – जिला दंडाधिकारी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ 11 जून की मध्य रात्रि से लेकर 19 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नग्न अवस्था मे महिला का शव बरामद : महिला की बेटी ने आपने भाई भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

एएम नाथ । चुवाड़ी :   सरकारी प्राइमरी स्कूल कुठेड़ के परिसर में बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान कमला देवी (63) पत्नी मघर सिंह निवासी कुठेड़ के रूप में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा प्रदेश की 22 लाख बहनें, 1500 ₹ की आस लगाए बैठी : रश्मिधर सूद

शिमला : कांग्रेस की दस गारंटियों में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि आज...
Translate »
error: Content is protected !!