पंजाब राज डी.सी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने धूमधाम से मनाया अपना 71वां स्थापना दिवस : ADC राहुल चाबा ने मुख्य अतिथि व सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने विशेष अतिथि के तौर पर की शिरकत

by

होशियारपुर, 06 अक्टूबर:  पंजाब राज जिला(डी.सी) कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने आज स्थानीय ग्रीन फील्ड में अपना 71वां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने मुख्य अतिथि जबकि सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
मुख्यातिथि ए.डी.सी राहुल चाबा ने इस दौरान प्रदेश भर से आए यूनियन के प्रतिनिधियों को यूनियन के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के हितों के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ की हड्डी होते हैं। इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल, महासचिव नरिंदर सिंह चीमा, वित्त सचिव करविंदर सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष बलकार सिंह, जिला महासचिव दिलबाग सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्रेहन ने मुख्यातिथि का सम्मान किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया व यूनियन नेताओं ने अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुपरिडेंट ग्रेन-1 आशा रानी के अलावा प्रदेश के सभी जिलों से डी.सी कार्यालय के कर्मचारियों ने शिरकत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दूसरे दिन भी अदालती कार्य रखा बंद : बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष के नेतृत्व में गढ़शंकर के गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के विरोध में

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल को विभाजित कर गढ़शंकर के गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरे...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 06 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ वहां के नौजवानों को खेल के प्रति उत्साहित करना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में 2 दिन में 2 भारतीय छात्रों की हत्या पर  भारतीय दूतावास ने कड़ी आपत्ति जताई : जॉर्जिया में विवेक सैनी की हथौड़े मार-मार कर बेरहमी से कर दी हत्या

अमेरिका में लगातार दूसरे दिन भारतीय छात्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जहां जॉर्जिया में विवेक सैनी की हथौड़े मार-मार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।  वहीं शिकागो...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों के सामने पीती थी सिगरेट महिला टीचर , सस्पेंड : पढ़ाई के दौरान करती थी तंत्र-मंत्र और बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी

लुधियाना । सरकारी प्राइमरी स्कूल भूखड़ी कलां की ईटीटी अध्यापिका कमलजीत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। अध्यापिका के खिलाफ प्राप्त हुई शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय एलीमेंट्री से हासिल रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!