16.67 करोड़ रुपये की इको-टूरिज़्म परियोजनाओं से ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
ग्राम पंचायत हड़ेटा और कमयाणा हिल टॉप में विकसित होंगी इको-टूरिज़्म गतिविधियां
हमीरपुर :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को हमीरपुर जिला के नादौन विकास खंड की ग्राम पंचायत हडे़टा तथा शिमला जिला के मशोबरा विकास खंड में कमयाणा हिल टॉप के लिए स्वीकृत 16.67 करोड़ रुपये की इको-टूरिज़्म परियोजनाओं का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को स्वीकृत करवाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाए हैं और इनके पूर्ण होने पर स्थानीय युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इको-टूरिज़्म परियोजनाओं के तहत नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से विद्युतीकरण और वन्य जीव तथा वनस्पति जीव के संरक्षण के लिए प्रयुक्त प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। सत्त इको-टूरिज़्म, जैव विविधता संरक्षण के लिए क्षेत्र की पर्यटन विकास समितियों तथा स्वयं सहायता समूहों को भी सक्रिय रूप से इसमें शामिल किया जाएगा। इन परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, वन तथा पर्यटन विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत हड़ेटा में घास के मैदान, रात्रिकालीन शिविर के लिए ट्री-हाउस, पैदल रास्ते तथा प्राकृतिक पथ, कैफेटेरिया, बच्चों के लिए पार्क, सौर ऊर्जा संचालित रोशनी की सुविधा, औषधीय जड़ी-बूटियों की पैदावार सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाएं एवं इससे संबंधित आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत 1.2 हैक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जाएगा और इसमें लगभग 60 स्वयं सहायता समूह शामिल किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिमला जिला के कमयाणा हिल टॉप में इस परियोजना के तहत ट्री-टॉप, कैफेटेरिया, प्राकृतिक दृश्यावलियां, बाल-उद्यान, साहसिक गतिविधियां, साइकिलिंग पथ, देवदार जोन, कैक्टस उद्यान तथा तितली उद्यान इत्यादि विकसित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत 24 स्वयं सहायता समूह शामिल किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में पर्यटन क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों की आवश्यकताओं के अनुरूप पर्यटन संबंधी आधारभूत ढांचे के विस्तार तथा इको टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल : मुख्यमंत्री से चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का किया आग्रह

शिमला : जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उनसे जेओए (आईटी)-817 की चयन प्रक्रिया को शीघ्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कालिंदी कॉलेज की छात्राओं से किया संवाद

आपदा प्रबंधन, श्री मणिमहेश यात्रा और क्षेत्रीय अध्ययन पर की चर्चा एएम नाथ। चंबा, 12 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज के भूगोल विभाग की बी.ए. तृतीय वर्ष...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 पेटी शराब बरामद : हिमाचल प्रदेश से आ रहा था ट्रक शराब से भरकर, नारनौल में जाट गुवानी के पास आबकारी विभाग ने पकड़ा

नारनौल : नारनौल के जाट गुवानी के पास 152डी टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा की आबकारी विभाग ने जब्त की है। हिमाचल प्रदेश से ट्रक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 चेहरों से मिलेगी सुवेंदु अधिकारी को सीधी टक्कर : आसान नहीं सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की राह

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी  पहली बार सत्ता में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इसी बात की है कि राज्य का अगला...
Translate »
error: Content is protected !!