पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में मेलों एवं उत्सवों की भूमिका महत्वपूर्ण – डाॅ. शांडिल

by
सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से जहां पहाड़ी संस्कृति का बेहतर प्रचार होता है वहीं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच उपलब्ध होता है। डाॅ. शांडिल गत देर सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे।
डाॅ. शांडिल ने कहा कि वर्ष 2003 से हिमाचल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है और आज यह उत्सव प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन से जहां लोगों का मनोरंजन हो रहा है वहीं युवा कलाकारों को बेहतर मंच भी मिल रहा है। हिमाचल उत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए व्यापारियों को भी अपने उत्पाद के विक्रय करने का मंच भी मिलता है।
उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति को संजोए रखने में अपना बहुमूल्य सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा आज के समाज की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए नशे से दूरी बनानी होगी।
उन्होंने डायनामिक इंडिया युवा मण्डल को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार कुलदीप शर्मा तथा अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्ततु किया गया।
जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पूजा, संगीता ठाकुर, ईशा पराशर, नगर निगम के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव लोकेन्द्र शर्मा तथा कुनाल सूद, कांग्रेस समिति के मीडिया पैनालिस्ट शोभित बहल, रोगी कल्याण समिति सोलन के सदस्य विनीश धीर, कांग्रेस नेता वेद गर्ग, मेरिडियन लिमिटिड के प्रबंध निदेशक विनोद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल जेओए आईटी के 234 पदों भर्ती के लिए आयोग ने मांगे आवेदन : जॉब ट्रेनी आधार पर होगी भर्ती

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी सुबह 10 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेगी एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 234 पदों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा भंगाल में मुख्यमंत्री बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं : मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल तक सड़क के लिए दिए 10 करोड़ 

बड़ा भंगाल को प्राकृतिक पंचायत का मिलेगा दर्जा, अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलाने के होंगे प्रयास , बड़ा भंगाल की राजमाह को राज्य सरकार दिलाएगी अलग पहचान आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘कैंसर-एक बढ़ती चिंता’ विषय पर सम्मेलन आयोजित : राज्यपाल ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने पर बल दिया

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि करुणा, सहानुभूति और समुदाय की भावना व्यक्तियों और उनके परिवारों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव मनाया

स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया बीबीएन, 23 जनवरी (तारा) : बारियां स्थित राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल में शुक्रवार को विद्या, वाणी और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के प्राकट्योत्सव बसंत...
Translate »
error: Content is protected !!