पंजाब में सरकारी कार्यालय, बजार, मंदिर, गुरूदुारे व मसजिदें इत्यादि सभी कुछ खुला लेकिन स्कूल बंद : स्कूल प्रबंधक

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर तहसील के अंर्तगत पड़ते ईलाके बीत के निजी स्कूलों के प्रमुखों व प्रबंधकों की मीङ्क्षटंग एनएसएएम एसएस स्कूल अचलपुर के प्रबंधक सुच्चा सिंह बराड़ की अध्यक्षता में शीला देवी मेमोरियल हाई स्कूल बीनेवाल में हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रिसीपल व प्रबंधकों ने हिस्सा लिया और कोरोना महामारी के चलते विधार्थियों, स्कूल स्टाफ व स्कूलों के हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता प्रकट की तो सरकार व शिक्षा र्बोउ दुारा इस प्रति कोई कदम ना उठाने की कड़ी निंदा की। मीटिंग दौरान सभी प्रबंधकों व प्रिसीपलों ने सयुंक्त तौर पर कहा कि पंजाब में सरकारी कार्यालय, बजार, मंदिर, गुरूदुारे व मसजिदें इत्यादि सभी कुछ खुला है व जनतक जगहों पर कोरोना वायरस से लोगो को वचाने के लिए ना तो सरकार दुारा व ना ही लोगो दुारा खुद को वचाने के लिए कोई काम किया जा रहा है। जबकि स्कूलों दुारा कोरोना वायरस से वचने के लिए यहां विधाथिर्यो को जागरूक समय समय पर किया जाता है तो सरकार व विभाग की हिदायतों मुताविक दिए निर्देशों को लागू किया जाता है। इसके बावजूद सरकारी स्कूलों को बंद रखा जा रहा है। इन हालातों में स्कूल प्रबंधकों, स्कूलों के विधार्थियों व उनके अभिभावकों, स्कूल स्टाफ दुारा स्कूल खोलने के सरकार से मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस परेशानी भरे हालातों में पढऩे वाले व मैरिट में आने वाले विधार्थी, स्टाफ व स्कूल प्रबंधन डिप्रैशन का शिकार हो रहा है। सभी ने मुख्यमंत्री पंजाब, शिक्षा मंत्री पंजाब, सचिव शिक्षा विभाग व पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड से मांग की है कि तुरंत स्कूल खोले जाए और र्बोड दुारा विभिन्न कक्षाओं की परिक्षाएं ली जाए ताकि बच्चों का भविष्य से खिलवाड़ ना हो और स्कूलों को आर्थिक संकट से बाहर निकाला जा सके। इस समय पीडीएम माडल एसएस स्कूल हैबोवाल के प्रिसीपल संजीव शर्मा, शीला देवी मेमोरियल हाई स्कूल बीनेवाल के प्रिसीपल रजनीश कुमार पूरी, पब्लिक माडल हाई सकूल मैहिंदवानी के प्रिसीपल दविंद्र राणा, एमबीजी माडल हाई सकूल डंगोरी बी के प्रबंधक त्रिलोचन चेची, माऊंट शिवालिक एसएस स्कूल गद्दीवाल के प्रबंधक पीयुष रियात व अन्य स्कूलों के प्रबंधकों व प्रिसीपलों ने आम जनता को इस कोरोना महामारी संबंधी जागरूक करने का प्रण लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

देश के लोकतंत्र को बचाना जरूरी : आम लोगों के लिए न्याय की लड़ाई है ये चुनाव – सांसद मनीष तिवारी 

चंडीगढ़, 17 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि यह चुनाव आम लोगों के लिए न्याय के साथ-साथ देश में लोकतंत्र...
article-image
पंजाब

अरेस्ट करो या कोर्ट में हाजिर रहो : पंजाब डीजीपी और गृह सचिव पर हाईकोर्ट सख्त

चंडीगढ़  :  पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रेप के आरोपी बिजनेसमैन की गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश दिया है। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी और गृह सचिव से कहा है कि या तो...
article-image
पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025’ को दी मंजूरी

चंडीगढ़ । बेअदबी के जघन्य अपराध के दोषियों के लिए कठोर सजा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने आज ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कांग्रेस द्वारा डीएसपी कार्यालय समक्ष धरना

गढ़शंकर,  17 सितम्बर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशों पर राज्य में खराब कानून व्यवस्था जैसे कि आए दिन होने वाले खून-खराबे, लूटपाट और रंगदारी के खिलाफ पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!