राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला की ओर से पीडि़त परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया

by

परिवार का जल्द बनता मुआवजा मुहैया करवाया जाएगा: डिप्टी कमिश्नर
पुलिस की ओर से दूसरा आरोपी भी काबू: एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल
होशियारपुर : थाना बुल्लोवाल की सीमा के अंतर्गत आते एक गांव में कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाली एक नाबालिग लडक़ी के परिवार से हमदर्दी का प्रकटावा करने पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने पीडि़त परिवार को आयोग की ओर से हर संभव मदद व जल्द से जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल सहित गांव पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने पीडि़त परिवार से घटना संबंधी सारी जानकारी लेने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए कि परिवार को बनता मुआवजा जल्द से जल्द मुहैया करवाया जाए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुंरत बाद आयोग की ओर से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिस पर डी.जी.पी पंजाब ने पंजाब पुलिस की ओर से की कार्रवाई के बारे में आयोग को सूचित कर दिया गया था। चेयरमैन विजय सांपला ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मिलने वाली अन्य सुविधाओं संबंधी भी कार्रवाई शुरु की जाए।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त परिवार को मिलने वाले मुआवजे संबंधी जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई आरंभ की जा चुकी है व आने वाले दो-चार दिनों में ही परिवार को मुआवजे की पहली किश्त मुहैया करवाई जाएगी।

पुलिस की ओर से दूसरा आरोपी भी काबू: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल इस दौरान एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस टीमों की ओर से मुख्य आरोपी पहले ही काबू किया जा चुका था व दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद  एस.पी(जांच) रविंदर पाल सिंह संधू व डीएसपी(महिलाओं के खिलाफ अपराध) माधवी शर्मा के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों के अनथक प्रयासों, कई तकनीकी सूचनाओं व मोबाइल फरैंसिक की मदद से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से जल्द से जल्द जांच मुकम्मल करने को यकीनी बनाया जा रहा है ताकि कम से कम समय में चालान अदालत में पेश किया जा सके।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस टीमों की ओर से मामले की तह तक जाते हुए 17 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी को बीते कल काबू करने के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीडि़त लडक़ी की मां ने थाना बुल्लोवाल में मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी लडक़ी 28 मार्च को सुबह 10:30 बजे के करीब अपनी सहेली के घर स्कूल का काम करने गई थी व रास्ते में दो लडक़े उसको अगवा कर गाड़ी में ले गए थे और वह किसी तरह उनसे छूट कर घर आ गई थी, जिसके बाद उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना बुल्लोवाल में आई.पी.सी की धारा 306,365, 366-ए, 506, 34, 376-डी व पोकसो एक्ट की धारा 4 व 6 के साथ-साथ एस.सी, एस.टी एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
पंजाब

सहकारी बैंक बीमा योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा किया जाता है कवर: पवन कुमार

कोआप्रेटिव बैंक की ओर से गांव खानपुर के राजमेर की सडक़ दुर्घटना के बाद उसके  वारिस को दी गई 5 लाख रुपए की बीमा सहायता राशी होशियारपुर 21 मार्च: कोआप्रेटिव बैंक होशियारपुर की ओर...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम का दसवीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंडोगा स्कूल में 90 लाख से बने नए भवन का लोकार्पण, पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण अगले पांच माह में होगा पूरा : मुकेश अग्निहोत्री

लोअर पंडोगा में बनेगा पंचायत घर रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जुलाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए विद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!