गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज : युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा – SDM विशाल शर्मा

by
ऊना, 10 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की।
विशाल शर्मा ने कहा की जिला प्रशासन ने नशा मुक्त ऊना अभियान को चलाकर युवाओं को नशे से बचाने के लिए जो अभियान चलाया है उसे सफल बनाने के लिए हरोली ब्लॉक का हर कर्मचारी चाहे वो किसी भी विभाग से हो अपना पूरा योगदान देगा। क्योंकि अगर हमारा युवा स्वस्थ होगा तो हमारा देश भी सुरक्षित होगा। किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा शक्ति ही काम करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा आजकल नशे का सेवन बहुत जोरो पर किया जा रहा है। नशे की गिरफ्त में पड़कर युवा अपने जीवन को समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर के घर पीढ़ी की पीढ़ी समात्त हो रही है। कई बार युवा नशे के सेवन से बचने के लिए कोशिश तो करते हैं। लेकिन पर्याप्त जानकारी और इलाज उपलब्ध न होने की वजह से नशे के जाल से बाहर नही निकल पाते हैं।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान के द्वारा हर ब्लॉक के दो अस्पतालों में नशे से सबंधित मरीजों का ईलाज होगा और जैसे बाकी बीमारियों का ईलाज उपल्ब्ध होता है वैसे ही नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज उपल्ब्ध होगा ताकि किसी भी नशे से बीमार व्यक्ति का ईलाज आसानी से हो सके। इसके अतिरिक्त नशे से सबंधित किसी भी जानकारी के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर नशे से सबंधित हर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
नशा मुक्त ऊना अभियान, हरोली के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर स्थानीय पंचायत प्रधान अनूप अग्निहोत्री, बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, पंचायत के सभी प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, युवा मंडल, महिला मंडल और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में भाजपा विधायक का नाम लिए बिना सीएम सुख्खू ने जोरदार किया हमला, साधे कई निशाने

एएम नाथ । हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान एक तीर से कई निशाने साध गए। उन्होंने बड़सर से भाजपा विधायक का नाम लिए बिना...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह की उद्योग मंत्री ने अध्यक्षता की

उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 3-0 से हरा कर फाइनल मुकाबला किया अपने नाम एएम नाथ।  नाहन, 09 जनवरी। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के पीएम...
हिमाचल प्रदेश

दस साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा : विशेष न्यायाधीश चंबा की अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को

मंडी : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी करार देते हुए विशेष न्यायाधीश चंबा की अदालत ने दस साल के कठोर कारावास और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात गंभीर घायल, सभी गांव हाजीपुर के : टाहलीवाल में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, पीर निगाहा जा रहे थे

 ट्रैकटर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात गंभीर घाय टाहलीवाल जिला ऊना के पास हुई दुर्घटन। संस गढ़शंकर – मंगलवार को बजे गढ़शंकर के गांव हाजीपुर से ट्रैकटर ट्राली पर सवार होकर लंगर...
Translate »
error: Content is protected !!