कनाडा में युवक की हृदय गति रुकने से मौत : होशियारपुर जिले  के गांव घोघरा का रहने वाला था

by

ट्रांटों(कनाडा)  :  होशियारपुर जिले  के गांव घोघरा के एक नौजवान कर्णवीर सिंह बाजवा  की कनाडा में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।  मौत की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है।युवक के चाचा सतपाल सिंह बाजवा ने बताया कि कर्णवीर सिंह बाजवा इकलौता बेटा था। चार साल पहले पढ़ाई करने कनाडा भेजा था। मेरे ओर छोटे भाई के बेटे भी कनाडा में ही थे। चार वर्ष बाद सभी भाई कनाडा के शहर ट्रांटों में इकट्ठा हुए थे। सुबह जब कर्णवीर को उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह कर्णवीर की मौत की खबर बेटे ने फोन कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत लाया जाएगा।  कर्णवीर सिंह के पिता जसवंत सिंह का निधन 2010 में एक सड़क हादसे में हो गया था। वह विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

बैंक से पैसे लेकर खरीददारी करने जा रही बहनों से स्कूटी सवार पैसे छीनकर हुआ फरार

गढ़शंकर के नंगल रोड पर हुई घटना  गढ़शंकर ।  मंगलवार को बैंक से पैसे निकलवा कर खरीददारी करने जा रही दो बहनों के हाथ से एक स्कूटी सवार लुटेरा 70 हजार रुपये झपट्टा मारकर...
article-image
पंजाब , समाचार

क्राइम ऑफ पैशन… .युवती की हत्या कर 2 दिन घर में रखी लाश : फिर सीने पर गुदवाया लड़की के चेहरे का टैटू

बठिंडा :  बठिंडा जिले में एक बेहद हैरान करने वाली और गंभीर अपराध की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला एक जुनूनी रिश्ते से जुड़े ‘क्राइम ऑफ पैशन’...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सजा के तीसरे दिन की तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ : बढ़ाई गई सुरक्षा

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है।  बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करे प्रशासन, अन्यथा संघर्ष होगा तेज : कोऑर्डिनेशन कमेटी एवं क्लास फोर यूनियन

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून । चंडीगढ़ प्रशासन एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों और बढ़ती छंटनी के खिलाफ कर्मचारियों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में...
Translate »
error: Content is protected !!