खैहरा को 2 दिन के पुलिस रिमांड फिर आज कोर्ट ने भेजा

by

 जलालाबाद :  ड्रग्स केस में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह  खैहरा को आज जलालाबाद कोर्ट में पेश किया गया। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुखपाल सिंह  खैहरा को फिर से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  जानकारी के अनुसार इस मामले में खैहरा को 12 अक्तूबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।  उल्लेखीनय है ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के दौरान सुखपाल खैहरा को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। उसके बाद कोर्ट ने खैहरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक बार फिर आज सुनवाई में जलालाबाद कोर्ट ने खैहरा को 2 दिन के रिमांड भेज दिया है। आपको ये भी बता दें कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अब सीधा हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन करने को कहा है। इससे पहले सुखपाल खैहरा ने खुद की गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Home Vastu Influences Addiction, Can

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 27 :  Internationally renowned vastu expert and author Dr. Bhupender VastuShastri says that the energy of a home strongly affects a person’s mind and behavior, and that vastu (traditional Indian architectural science)...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी की ओर से गांव मज़ारा डिगरियां और महितापुर की पंचायतों को सोलर सिस्टम ट्रॉलियां भेंट

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव मज़ारा डिगरियां और महितापुर में प्रगति के लिए एक और कदम उठाते हुए विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सोलर सिस्टम ट्रॉलियां भेंट की। इस...
article-image
पंजाब

आंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 17 मार्च  : डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आंबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा...
Translate »
error: Content is protected !!