युवक के गोलियां मारी : गंभीर घायल, पीजीआई रेफर,

by

होशियारपुर : होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर काम से घर वापिस जाते समय  युवक पर गोलियां मार दी गई है। जिसमे उक्त युवक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप पुत्र कन्हैया निवासी रोडिय़ा होशियारपुर जोकि शहर से मजदूरी करके अपने गांव को जा रहा था तो रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसे गोली मार कर उसका मोटरसाइकिल व मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जिसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया, यहां पर डाक्टरों द्वारा उसका प्रथामिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस मामले के बारे में कोई लूट और कोई पैसे का लेन-देन हो सकता है। पुलिस द्वारा अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुर कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीनेवाल से हिमाचल के गांव सिंगा को जाने वाली सड़क पर काजबा टुटा और नई बनी सड़क धसी ….एक सप्ताह बाद भी विभाग नहीं जागा

गढ़शंकर।  गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल से हिमाचल की हरोली तहसील के गांव सिंगा को जाने वाली पंजाब के इलाके में बनाई नई सड़क की पहली ही बारिश के बाद हालत बदतर हो गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल …जनता सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों का हिसाब चुकता करने को तैयार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी जज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव दातारपुर के मुहल्ला नगर की रहने वाली लड़की अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा मे एससी कैटेगरी मे दुसरे स्थान पर रह कर...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित

होशियारपुर, 06 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु आज एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ऑटो रिक्शा यूनियन के...
Translate »
error: Content is protected !!