वर्ष-2022 में जिला को द्वितीय स्थान के लिए अधिकारियों को दी बधाई : सर्विस डिलीवरी में हो तत्परता और गुणवत्ता: हेमराज बैरवा

by
हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं आम जनता तक तत्परता के साथ पहुंचनी चाहिए और इनकी क्वालिटी भी उच्च स्तर की होनी चाहिए। शुक्रवार को यहां डीआरडीए के सम्मेलन कक्ष में जिला सुशासन सूचकांक की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की जिला सुशासन सूचकांक रिपोर्ट में जिला हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम वर्क के कारण ही यह संभव हुआ है। उपायुक्त ने कहा कि सुशासन और विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर होने वाली इस रैंकिंग में अगली बार पहला स्थान हासिल करने के लिए संबंधित अधिकारी सभी मानकों में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए कार्य करें।
विभिन्न मानकों में जिला की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न आंकड़ों की अपडेशन, ई-चालान, ई-ऑफिस तथा कुछ अन्य मानकों में अभी सुधार की गुंजाइश है। संबंधित अधिकारी इस दिशा में तेजी से कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि आगामी रिपोर्ट में सरकार जिलों की रैंकिंग के लिए कुछ और नए मानक भी शामिल कर सकती है। इसके लिए भी अधिकारी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी विभाग को सर्विस डिलीवरी से संबंधित कोई समस्या आ रही है या इनफ्रास्ट्रक्चर में कोई कमी है तो वे तुरंत जिला प्रशासन को अवगत करवाएं। उपायुक्त ने बताया कि इनके लिए सुशासन सूचकांक की पुरस्कार राशि से भी बजट का प्रावधान किया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकीय अधिकारी अशोक कुमार ने जिला सुशासन सूचकांक के विभिन्न पहलुओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में एडीसी मनेश कुमार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के रामपुर बिल्ड़ों के युवक की न्यूजीलैंड में मौत : एक महीना पहले ही पक्का होने के मिले थे पेपर

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजे के रूप में रह रहे युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई, जिससे गांव में मातम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंजुमन इस्लामिया संस्था के रक्तदान शिविर में हुए शामिल : रक्तदान महादान : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह जीवन बचाने का सबसे पवित्र कार्य है। वे आज अंजुमन इस्लामिया संस्था चम्बा की ओर से स्वर्गीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिलाएं भूमिहीन और झोपड़ी में रहती : नाम पर लाखों रुपए का कर्जा – बैंक वाले कर्जा वसूली के लिए पहुंचे तो महिलाओं में पैरों के नीचे से जमीन खिसकी

सिद्धार्थनगर :   यूपी के सिद्धार्थनगर में बर्डपुर ब्लॉक की रहने वाली महिलाओं को पता ही नहीं कि उनके नाम पर लाखों रुपए का कर्जा है। यह महिलाएं भूमिहीन और झोपड़ी में रहती हैं। बर्डपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली में ईडी की छापेमारी के दौरान हड़कंप, वीडियो में जाने कैश से भरे बैग नौवीं मंजिल से फेंके

मोहाली : खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने आईटी सेक्टर से जुड़े एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!