नवरात्रों में धर्मशाला-चिन्तपुर्णी-ज्वालाजी को प्रथम दर्शन बस सेवा होगी आरंभ : पंकज चड्डा

by
धर्मशाला, 13 अक्तूबर। मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को मध्यनजर रखते हुऐ मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अन्गिहोत्री के निर्देशो के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री रोहन चन्द ठाकुर के आदेशो व जिला प्रशासन ऊना व कांगडा की सहायता से प्रथम दर्शन बस सेवा एयर कंडीशन धर्मशाला क्षेत्र द्वारा 21 अक्तूबर से आरम्भ की जा रही है जिसका रूट धर्मशाला-चिन्तपुर्णी-ज्वालाजी-धर्मशाला होगा। बस में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेगी, इसका प्रति यात्री किराया मु0 400/-रू0 होगा। नवरात्रो में मॉं चिन्तपुर्णी व मॉं ज्वालाजी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु ऑनलाईन व कॉंऊटर दोनांे तरह से बस सेवा के लिए बुंकिग करवा सकते है। प्रथम दर्शन बस सेवा धर्मशाला से सुबह 08ः00 बजे चलेगी और 10ः30 बजे चिन्तपुर्णी पहुचेंगी इसके बाद 2 घण्टे मंिदर में दर्शन हेतु रूकेगी। सुगम दर्शन 220/-रू0 अतिरिक्त तथा चिन्तपुर्णी से 12ः30 बजे चलेगी तथा 02ः00 बजे माता ज्वालाजी पहुंचेगी इसके बाद ज्वालाजी में दर्शन हेतु 02 घण्टे रूकेगी तथा 04 बजे ज्वालाजी से धर्मशाला की और रवाना होगी और सायं 05ः30 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। श्रद्धालु सीट बुंकिग को लेकर निगम के 94180-00534 व 01892-224903 दूरभाष नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते है व ऑनलाईन एचआरटीसी की आनलाइन वेबसाइट पर भी बुंकिग कर सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार द्वारा ई-रिक्शा परमिट के लिए अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत राज्य के विभिन्न उप-मंडलों के पहाड़ी क्षेत्र और सार्वजनिक सुरक्षा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल   करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले  का शुभारंभ, चंबा का तीन दिवसीय  प्रवास  कार्यक्रम जारी : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल   28 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर  मेला-2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।  राज्यपाल के तीन दिवसीय  प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चम्बा के लोक कलाकारों का किया जा रहा है पंजीकरण एवं श्रेणीकरण : 5 फरवरी, 2025 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में होगा पंजीकरण

पंजीकरण के पश्चात कलाकारों को नहीं देना होगा बार-बार ऑडिशन अधिक जानकारी के लिए 01899-222752 और 9817575279 पर करें संपर्क एएम नाथ। चम्बा  :  भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में लोक कलाकारों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंजेक्शन के अभाव में मृत्यु व्यवस्था परिवर्तन का जघन्य उदाहरण है : जयराम ठाकुर

मैंने मुख्यमंत्री को भी भेजा है बिटिया का वीडियो कि देखिए क्या हुआ है ब्रेस्ट कैंसर में नौ लाख के इंजेक्शन भी फ्री लगवाती थी हमारी सरकार हिमकेयर इसलिए लाया था कि इलाज के...
Translate »
error: Content is protected !!