प्रदेश की मंडियों से अब तक 17 लाख 61 हजार मीट्रिक  टन धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

by
 खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना मंडी टांडा व मुकेरियां में लिया धान की खरीद प्रबंधों का जायजा
पंजाब में धान की सुचारु खरीद, साथ-साथ लिफ्टिंग व अदायगी के किए पुख्ता प्रबंध
टांडा/मुकेरियां (होशियारपुर), 14 अक्टूबर:
खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने आज टांडा व मुकेरियां दाना मंडी में पहुंच कर धान की खरीद व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ विधायक उडमुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, हल्का इंचार्ज मुकेरियां प्रो. जी.एस मुल्तानी, चेयरमैन मार्किट कमेटी मुकेरियां हरजीत सिंह सहोता, नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारी और वे स्वंय मंडियों में पहुंच कर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा किप्रदेश की 1854 मंडियों में धान की खरीद का सीजन सुचारु तरीके से चल रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश की मंडियों में 18 लाख 72 हजार मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है और 17 लाख 61 हजार मीट्रिक टन धान की मंडियों से खरीद की जा चुकी है, इसके अलावा किसानों को 2350 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग व खरीदे गए धान की 24 घंटे में अदायगी यकीनी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष में आने वाले धान व गेहूं के दो सीजन पंजाब की आर्थिकता को बढ़ावा देने में अहम योगदान डालते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब केंद्रीय पोल के 182 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को पूरा कर लेगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय किसानों को दीवाली व दशहरे जैसे अहम त्यौहारों के मौके पर भी अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में ही रातें काटनी पड़ती थी परंतु अब किसानों को मंडियों में रातें नहीं काटने देंगे। उन्होंने बताया कि मंडियों में बिकने के लिए आने वाली फसल की नमी चैक करने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के किसानों को अपील की कि मंडियों में फसल पूरी तरह से सूखा कर लाई जाए व पराली को आग लगाने के स्थान पर उसके उचित प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि समूची खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी को भी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित किसानों, आढ़तियों व मजदूरों के साथ बातचीत भी की।
इस मौके पर जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर मैडम मधू,  ब्लाक प्रधान टांडा केशव सैनी, शहरी अध्यक्ष जगजीव जग्गी, अजीत नारंग, रजिंदर अग्रवाल, संजीव आनंद के अलावा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, माईनिंग विभाग व माईनिंग माफिया की मिलीभुगत के साथ धड्ल्ले से गढ़शंकर व माहिलपुर में चल रही अवैध माईनिंग . निमषा मेहता

गढ़शंकर मे जल्द अवैध माईनिंग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रर्दशन मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अवैध माईनिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे : मनवीर सिंह गढ़शंकर : विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो : अब वह देखेंगे कि डेरा बाबा नानक में कौन कांग्रेस या अकालियों के बस्ते उठाता

गुरदासपुर :  चुनाव मैदान में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों का चुनाव अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। चुनाव रैलियों के दौरान अब नेताओं के बोल बिगड़ने के मामले सामने आने लगे हैं।  ऐसा ही...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लोकसभा: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने जीएमसीएच-32 में क्रिटिकल केयर संकट का मुद्दा उठाया

जीएमसीएच-32 में वेंटिलेटरों का काम न करना गंभीर चिंता का विषय: तिवारी नई दिल्ली/चंडीगढ़, 23 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में क्रिटिकल...
Translate »
error: Content is protected !!